हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्साधिकारी- ग्रेड 2 के 91 पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
देखें आयोग की विज्ञप्ति- विज्ञप्ति
इन नियुक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 12 अक्तूबर से शुरू हो गए हैं। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन भरने तथा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो नवंबर 2023 निर्धारित की है।
अधिक जानकारी के लिए देखिएगा आयोग का विज्ञापन- विज्ञापन




