भाजपा का दावा, उत्तराखंड में पार्टी ज्वाइन करने वालों का आंकड़ा दस हजार छूने वाला

Rajesh Pandey
फोटो साभारः उत्तराखंड भाजपा

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा विपक्षी दलों के लोगों की ज्वाइनिंग को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। भाजपा का दावा है कि बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को पार्टी में शामिल करने के साथ ही, भाजपा ज्वाइन करने वालों का आंकड़ा 10 हजार को छूने जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि चार मार्च से सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ विधानसभा के कार्यक्रमों में यह आंकड़ा और ऊपर जाएगा, जिसकी शुरुआत हारी 23 सीटों से होगी।

भाजपा की विज्ञप्ति के अनुसार, बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत पार्टी का पटका पहना कर दिया । इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी से आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए, उनकी भावनाओं और सम्मान का पूरा ख्याल रखने का भरोसा दिया।

साथ ही कहा, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में विकास की बहती गंगा और इस बहाव के जन दवाब का परिणाम है कि प्रत्येक दिन सैकड़ों विपक्षी कार्यकर्ता भाजपा का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि कुल मतों के 75 फीसदी मत हासिल करने के लक्ष्य हासिल करने का भरोसा और मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, आज मोदीमय और भाजपामय माहौल का नतीजा है कि कांग्रेस समेत विपक्ष को प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। उनके बड़े बड़े नेताओं के इनकार के बाद उनकी स्क्रीनिंग कमेटी को बैठक करने के लिए भी प्रत्याशियों नाम नही मिल रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि चार मार्च से सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधानसभा स्तर पर अभियान शुरू करने जा रहे हैं ,जिसमे सबसे पहले उन 23 विधानसभा सीटों पर कार्यक्रम होंगे, जहां पार्टी को विगत विधानसभा चुनावों में जीत नही मिल पाई थी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल विभिन्न पार्टियों के 9700 कार्यकर्ता हमारे साथ आ चुके हैं, जिनकी संख्या विधानसभा स्तर होने वाले इन विस्तृत कार्यक्रमों के बाद 10 हजार के पार जाना तय है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *