पांचवी से स्नातक, आईटीआई व डिप्लोमाधारकों को अप्रेन्टिस का मौका

Rajesh Pandey

देहरादून। गढ़वाल मंडल का नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला 21 अप्रैल को सुबह दस से शाम पांच बजे तक लगेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (युवक) देहरादून परिसर में लगने वाले अप्रेन्टिस मेले में आईटीआई/ डिप्लोमा/ पांच से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों और अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भाग लेकर अप्रेन्टिस के लिए सीधे पंजीकरण करा सकते हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.dgt.gov.in/appmelaapril22 पर लॉग इन कर सकते हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, (युवक) देहरादून के प्रधानाचार्य की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कलर साइज पासपोर्ट फोटो, नवीनतम रिज्यूम (अधिकतम कॉपी) और आधार कार्ड के साथ अप्रेन्टिसशिप मेला में शामिल होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेन्टिसशिप एक्ट 1961 के तहत निर्धारित योग्यतानुसार अधिष्ठानों से मासिक न्यूनतम वृत्तिका / स्टाइपेन्ड भी दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *