आज भी खूब पसंद की जाती हैं बनारसी साडियां

Rajesh Pandey

मशहूर बनारसी साड़ियों का चलन आज भी महिलाओं के बीच पसंदीदा पहनावे के रूप में मौजूद है। खासतौर पर शादियों के सीजन में इन साड़ियों की मांग बढ़ जाती है। अब भी बनारसी साड़िया पुराने जमाने का शौक मात्र नही हैं। आधुनिक युवतियां एवं महिलाएं भी इनका खूब इस्तेमाल करती हैं। अभी तक बनारसी साड़ियों का क्रेज बरकार है और आप चाहें तो किसी शादी-पार्टी में बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। लेकिन उससे पहले इसके रंग का संयोजन और पहनने के तरीके पर खास ध्यान देना चाहिए ताकि आप खूबसूरती में चार चांद लग जाय और स्टाइलिश दिखें। यदि मौजूदा चलन की बात करें तो आप घनी कढ़ाई वाली बिना बॉर्डर की बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। जहां तक रंगों की बात है तो डीप पिंक, क्रीम या ऑफ वाइट, गोल्डन और पेस्टल कलर की बनारसी साड़ियां इन दिनों फैशन में हैं।
यदि आप चाहें तो सामान्य तरीके से साड़ी पहनने की बजाए बंगाली स्टाइल में बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। इससे साड़ी पर की गई घनी कढ़ाई आपकी सुंदरता को बढ़ाने का काम करेगी। अपनी बनारसी साड़ी के लुक को और निखारने के लिए टेंपल ज्वेलरी पहनें। यह निश्चित तौर पर आपकी खूबसूरती को निखारने का काम करेगी।
शादी के अलावा दूसरे समारोहों जैसे मेंहदी या हल्दी के दौरान आप बंधेज के हल्के पुट के साथ नीली, हरी या सुनहरी रंग की मीनाकारी के काम वाली वाली साड़ी पहन सकती हैं। बनारसी साड़ी सदाबहार है। यह दिखती है हेवी है लेकिन इसे हर मौसम में पहना जा सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में भी शादियों के दौरान बनारसी साड़ी पहनना आरामदायक एवं उपयुक्त रहेगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *