By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: ऑनलाइन खरीदी करने में रखें ये सावधानियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Business > ऑनलाइन खरीदी करने में रखें ये सावधानियां
BusinessCARE

ऑनलाइन खरीदी करने में रखें ये सावधानियां

Rajesh Pandey
Last updated: December 17, 2021 10:16 am
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE

आज के तकनीकी और मार्केटिंग के जमाने में सभी चीजें आसानी से घर बैठे उपलब्ध हो जाती हैं। घर पहुंच सेवा प्रदाता कंपनियां (ई-कामर्स कंपनियां) लोगों के लिए सामानों की खरीदी का अहम जरिया बन गई हैं। प्रौद्योगिकी इतना आगे निकल चुकी हैं कि सब्जी से लेकर एयरकंडीशनर तक हम घर बैठे कम्प्यूटर पर बस एक क्लिक कर खरीद सकते हैं। इससे हमारा बाजार में जाने का समय बचता है साथ ही बेकार की परेशानियों से भी निजात मिल गई है। एसोचैम के एक अनुमान के मुताबिक, साल 2017 के अंत तक ऑनलाइन उपभोक्ताओं का आंकड़ा 10 करोड़ पार कर सकता है। जबकि साल 2016 में 6़ 9 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन खरीदारी की थी। ऑनलाइन शॉपिंग में मिलने वाले बेहतरीन ऑफर्स और सुविधाओं को देखते हुए यह तथ्य बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं है।
– इसे लोगों की सनक कहा जाय या समय की जरूरत लेकिन बढ़चढ़ कर ऑनलाइन खरीदी की जाती हैं, कंपनियां भी अपने विशेष उत्पादों को लॉन्च करने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों का खूब इस्तेमाल कर रही हैं। इससे उत्पाद का दाम कम रखने में उन्हें सहायता मिलती है , जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, जिसका लाभ अंतत ग्राहकों को मिल रहा है। कई उत्पादों को तो केवल ऑनलाइन ही खरीदा जा सकता है, क्योंकि कुछ कंपनियां अपने उत्पाद खुदरा विक्रेताओं को नहीं बेचतीं। इसलिए इन उत्पादों की चाहे अनचाहे ऑनलाइन शॉपिंग करनी ही पड़ेगी, बस कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
-अर्थशास्त्रियों का मानना है कि जिस तरह बाजार में पॉकेटमारों का डर होता है, ऑनलाइन शॉपिंग में ही कुछ ऐसे ही खतरे होते हैं, लेकिन जाहिर तौर पर उनके तरीके अलग होते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में आप तब तक महफूज हैं, जब तक आप अनजान लोगों को अपने कार्ड या खाते से संबंधित जानकारियां साझा नहीं करते। अभी हाल में आपने दुनिया भर में मैलवेयर (एक प्रकार का वायरस) हमले के बारे में सुना होगा, जिसमें करोड़ों कम्प्यूटरों की जानकारियां चुरा ली गईं। लेकिन इस हमले के शिकार अधिकतर वही कम्प्यूटर हुए, जिनके ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट नहीं थे। मैलवेयर द्वारा होने वाले अधिकांश साइबर हमले इंटरनेट पर ही उपलब्ध होने वाले सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम के माध्यम से होते हैं। आमतौर पर वे ही लोग हैकिंग का शिकार होते हैं, जो अपने कम्प्यूटर सिस्टम के एंटीवायरस और ऑपरेटिंग सिस्टम को समय-समय पर अपडेट नहीं करते हैं। एक अर्थशास्त्री ने कहा कि स्पैम मेल के माध्यम से भी आपकी निजी जानकारियों की चोरी होने की संभावना होती है। कहीं भी खरीदारी करने से पहले यह सुनिश्चित कर लीजिए कि आप किसी ऐसे लिंक्स पर क्लिक तो नहीं कर रहे हैं, जो आपको बिना किसी कारण के अवांछित ई-मेल भेजते हैं या लिंक्स पर जाने के बाद आपको चकित कर देने वाले आकर्षक ऑफर तो नहीं मिल रहें हैं। अक्सर ये हमें भ्रमित कर हमारी जानकारियां चुराने का जरिया बन जाते हैं। किसी भी लिंक को खोलने से पहले उसकी शर्तो को पढ़ लें और बेवजह लिंक पर जाने से बचें। अपनी बैंक स्टेटमेंट समय-समय पर चेक करते रहें। ऑनलाइन खरीदी करने के बाद निश्चिंत हो जाना आपको कभी-कभी महंगा पड़ सकता है, इसलिए जरूरत है कि आप अपने बैंक स्टेटमेंट की वक्त-वक्त पर जांच करते रहें। विशेषज्ञों की माने तो समय-समय पर अपने बैंक स्टेटमेंट की जांच करते रहें। यदि आपको जांच के दौरान किसी भी अनियमित गतिविधि या अज्ञात वित्तीय व्यवहार के संकेत मिले, तो बिना कोई देर किए तुरंत इसकी रिपोर्ट कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग के लिए हमें यथासंभव प्रयास करना चाहिए कि एक ही कार्ड का प्रयोग करें, ताकि खाता चेक करते समय दिक्कतों का सामना न करना पड़े और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तुरंत पता चल जाए। यदि आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड दोनों का उपयोग करते हैं और पैसे की दिक्कत नहीं, तो ऐसे में हमें उलझन हो जाती है कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें या डेबिट कार्ड का।
इस बारे में विशेषज्ञों की राय है कि डेबिट कार्ड की जगह क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना चाहिए, क्योंकि बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ जो गारंटी देता है, वह डेबिट कार्ड के साथ नहीं मिलती है।
-कई लोगों की आदत कहें या कामचोरी, वे अपने तमाम पासवर्ड को याद करके रखते हैं। लेकिन छोटी सी लापरवाही की कभी-कभी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए पंजीयन कराने के दौरान ’रिमेंबर माय पासवर्ड’ का एक नोटिफिकेशन आता है। अगर इसपर क्लिक कर दें, तो यह कम्प्यूटर में पासवर्ड सेव कर देता है। कुछ मैलवेयर गो एंड सर्च योर पीसी (पर्सनल कम्यूटर) के रूप में डिजाइन किए जाते हैं। अधिकतर इसका दुरुपयोग तब होता है, जब आपका लैपटॉप गुम हो जाए या चोरी हो जाए। क्योंकि ऐसी स्थिति में सभी पासवर्ड आपके डिवाइस में चले जाते हैं और कोई भी बड़ी आसानी से इनका दुरुपयोग कर सकता है।

You Might Also Like

सोया मिल्क नहीं है बच्चे के लिए बेहतर विकल्प
Better Choice Company to Ring New York Stock Exchange
The Magic of Lullabies: माँ की ममता का अमर गान हैं लोरियां, सदियों से चली आ रही अनमोल परंपरा
Explained: What are Smart Glasses and How Do It Work?
बेहतर स्वास्थ्य के लिए फैमिली डॉक्टर वाला कान्सेप्ट जरूरीः केंद्रीय राज्य मंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article आप कामकाजी महिला हैं तो मेकअप से यूं निखारें खूबसूरती
Next Article आज भी खूब पसंद की जाती हैं बनारसी साडियां
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?