उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक

Rajesh Pandey

देहरादून। newslive24x7

38वें नेशनल गेम्स के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहल करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से मुलाकात कर पूरा मामला उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री की पहल पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष ने उत्तराखण्ड सरकार के आयोजन की तारीखों के प्रस्ताव को सहर्ष मंजूरी दे दी है।

उत्तराखण्ड में 38वें नेशनल गेम्स अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होंगे। यही नहीं ओलंपिक संघ अध्यक्ष ने विंटर नेशनल गेम्स भी उत्तराखण्ड में आयोजित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. पी.टी उषा के अनुरोध को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड इसके लिए भी तैयार है।

उत्तराखण्ड को 38वें नेशनल गेम्स की मेजबानी मिलने के बाद राज्य सरकार और खेल विभाग इसकी तैयारियों में जुटा था, लेकिन आयोजन की तारीखों का ऐलान नहीं होने से असमंजस की स्थिति पैदा हो रही थी। आज मुख्यमंत्री दिल्ली के दौरे पर थे, इसी दौरान अत्यंत व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष से मुलाकात कर नेशनल गेम्स की तारीखों पर बने असमंजस को खत्म कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में 38वें नेशनल गेम्स बेहद सफल और ऐतिहासिक होंगे। इस राष्ट्रीय खेल महाकुंभ के लिए उत्तराखण्ड पूरी तरह से तैयार है। राज्य सरकार द्वारा आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी। हमारा प्रयास होगा कि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल बेहतर ढंग से आयोजित किए जाएं। यह राज्य को नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *