उत्तराखंड में समूह ग के 370 पदों पर सरकारी नौकरियां

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उत्तराखंड के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशक संवर्ग के कुल 370 रिक्त पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट पर 25 फरवरी, 2024 से शुरू होंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 16 मार्च, 2024 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि /अवधि 20 मार्च से 22 मार्च, 2024 तक है।

लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनुमानित तिथि/माह जून, 2024 है।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 16 मार्च, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के चयन के लिए आयोग वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online Mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराएगा।

अधिक जानकारी के लिए देखें-  आयोग का विज्ञापन

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *