Uttarakashi Silkyara Rescue operation अब अंतिम चरण में, सीएम धामी मौके पर

Rajesh Pandey
निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ की टीम।

उत्तरकाशी। सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन अब अंतिम चरण में है। श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए NDRF की टीम तैनात है। श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए टनल के अन्दर एंबुलेंस और चिन्यालीसौड़ स्थित CHC में डाक्टरों की टीम तैनात है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं भी उत्तरकाशी में मौजूद हैं।

उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में 41 श्रमिक 12 नवंबर 2023 की सुबह 05.30 बजे से फंसे हैं। इनको सुरक्षित बाहर निकालने से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की विशेषज्ञ एजेंसियां जुटी हैं।

ये 41 श्रमिक सुरंग के अंदर सिल्कयारा पोर्टल से 260 मीटर से 265 मीटर अंदर रिप्रोफाइलिंग का काम कर रहे थे, तभी सिल्कयारा पोर्टल से 205 मीटर से 260 मीटर की दूरी पर मिट्टी का धंसाव हुआ था।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *