By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > education > नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर जारी
educationFeatured

नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर जारी

Rajesh Pandey
Last updated: May 3, 2020 4:59 pm
Rajesh Pandey
6 years ago
Share
File Photo
SHARE
  • 11वीं और 12वीं कक्षा और विषयों के लिए वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर जल्‍द ही जारी किया जाएगा : रमेश पोखरियाल ‘निशंक’
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने नई दिल्ली में माध्यमिक स्तर नौवीं तथा दसवीं कक्षा के लिए वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर शिक्षकों को दिशा निर्देश देता है कि किस प्रकार विभिन्न तरह के प्रौद्योगिकीय और सोशल मीडिया उपकरणों का उपयोग करके घर पर ही बच्चों को उनके अभिभावकों की मदद से आनंददायक और रुचिपूर्ण ढंग से शिक्षा दे सकें। हालांकि, इसमें उपकरणों के विभिन्न स्तरों-मोबाइल, रेडियो, टेलीविजन, एसएमएस और विभिन्न सोशल मीडिया तक पहुंच को ध्यान में रखा गया है।

केद्रीय मंत्री पोखरियाल ने कहा कि यह हो सकता है कि हम में से कई लोगों के मोबाइल फोन में इंटरनेट की सुविधा न हो और हम सोशल मीडिया उपकरणों जैसे – व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, गूगल का उपयोग नहीं कर पाएं। इसलिए यह कैलेंडर इस बात के दिशा निर्देश देता है कि शिक्षक, विद्यार्थियों का मार्गदर्शन मोबाइल पर एसएमएस भेजकर या फोन कॉल से कर सकते है। इस कैलेंडर को लागू करने में प्राथमिक स्तर पर माता-पिता से छात्रों की मदद करने की अपेक्षा की जाती है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकि कक्षाएं 11वीं तथा 12वीं और सभी विषय इस कैलेंडर में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा यह कैलेंडर दिव्यांग बच्चों सहित सभी बच्चों के सीखने की ज़रूरत का ध्यान रखेगा। ऑडियो बुक्स, रेडियो कार्यक्रमों आदि के लिए लिंक को शामिल किया जाएगा।

पोखरियाल ने कहा कि इस कैलेंडर में सप्ताहवार योजना दी गई है और इसमें पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक के अध्याय या विषय से संबंधित रुचिकर और चुनौतीपूर्ण गतिविधियां सम्मिलित हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन गतिविधियों की मैपिंग सीखने के प्रतिफलों के साथ की गई है। सीखने के प्रतिफलों की सहायता से न केवल अभिभावक और शिक्षक बच्चों के सीखने की प्रगति देख सकेंगे बल्कि पाठ्य पुस्तकों से परे जाकर बच्चों को सीखने के लिए अभिप्रेरित कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इसमें अनुभव आधारित शिक्षण के लिए योग सहित कला शिक्षा तथा शारीरिक शिक्षा से संबंधित गतिविधियां भी दी गई हैं। इस कैलेंडर में कक्षावार और विषयवार गतिविधियाँ सारणीबद्ध रूप में शामिल की गई हैं। तनाव और चिंता को दूर करने के तरीके भी सुझाए गए हैं। इस कैलेंडर में चार भाषा विषयों को शामिल किया गया है- संस्कृत, उर्दू, हिन्दी एवं इंग्लिश। उन्होंने बताया कि इसमें ई-पाठशाला, एनआरओईआर और दीक्षा पोर्टल पर अध्यायवार दी गई ई-सामग्री के लिंक्स को भी शामिल किया गया है।

ये सभी गतिविधियाँ सुझावात्मक है न की आदेशात्मक और इसमें क्रम की भी कोई बाध्यता नहीं है। शिक्षक और अभिभावक क्रम का ध्यान दिए बिना विद्यार्थी की रुचि वाली गतिविधियों का चयन कर सकते हैं।

एनसीईआरटी ने टीवी चैनल स्वयंप्रभा (किशोर मंच) (फ्री डीटीएच चैनल #128, डिश टीवी चैनल # 950, सनडायरेक्ट # 793, जिओ  टीवी, टाटा स्काई  # 756, एयरटेल चैनल # 440, वीडियोकॉन चैनल # 477), किशोर मंच एप (प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है) और यूट्यूब लाइव (एनसीईआरटी आधिकारिक चैनल।) के माध्यम से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ लाइव इंटरेक्टिव सत्र शुरू कर दिया है।

सोमवार से शनिवार इन सत्रों का प्रसारण प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्राथमिक कक्षाओं के लिए और अपराह्न 2:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक उच्च प्राथमिक कक्षाओं के किया जा रहा और जल्द ही माध्यमिक स्तर के सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।

दर्शकों के साथ बातचीत करने के अलावा, इन लाइव सत्रों में विषयों के शिक्षण के साथ-साथ व्यवहारिक गतिविधियां भी दिखाई जा रही हैं। इस कैलेंडर का प्रसार एससीईआरटी/एसआईई, राज्यों के शिक्षा निदेशालय, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, तथा  सीबीएसई, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड, आदि के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों, शिक्षकों,स्कूल के प्राचार्यों और अभिभावकों को सशक्त करेगा, ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग घर-घर में स्कूली शिक्षा द्वारा बच्चों के सीखने के परिणामों को बढ़ाने में करते हुए कोविड-19 की चुनौतियों का सामना करने के सकारात्मक तरीकों को तलाशेगा।

प्राथमिक स्तर (कक्षा I से V) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा VI  से VIII) के लिए वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा अप्रैल 2020 में जारी किया गया।

9वीं और 10वीं कक्षा के लिए वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर अंग्रेजी में देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

9वीं और 10वीं कक्षा के लिए वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर हिंदी में देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

 

You Might Also Like

उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का अवसर, आवेदन करें
उत्तराखंडः सहकारिता विभाग में नौकरियां, आवेदन करें
Uttarakhand: आयोग ने वन क्षेत्राधिकारी प्री परीक्षा की Answer key वेबसाइट पर जारी की
एनसीईआरटी में नौकरी के लिए आवेदन का मौका, सेलरी 80 हजार रुपये महीने
आंध्र प्रदेश में मिला शुतुरमुर्ग का 41,000 साल पुराना घोंसला
TAGGED:ALTERNATIVE ACADEMIC CALENDARDIKSHA portalKishore Manch AppNCERTUNION HRD MINISTERUnion Minister of Human Resource Development
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article लॉकडाउन की तीसरा चरण चार मई से 17 मई तक
Next Article राज्य की आर्थिकी में सुधार लाने के लिए समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?