AIIMS Rishikesh eye safety lecture: एम्स में आंखों की सुरक्षा पर पब्लिक लेक्चर 24 अगस्त को

Rajesh Pandey

AIIMS Rishikesh eye safety lecture: ऋषिकेश, 21 अगस्त 2025: विभिन्न कारणों से आंखों में लगने वाली चोटों और उनकी देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, एम्स ऋषिकेश के नेत्र रोग विभाग द्वारा 24 अगस्त, रविवार को एक पब्लिक लेक्चर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आम जनता, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, विभिन्न क्लब सदस्यों और मीडिया को आमंत्रित किया गया है।

AIIMS Rishikesh eye safety lecture:

कार्यक्रम का उद्देश्य: यह व्याख्यान उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा, जिनकी आंखें कार्यस्थल पर असुरक्षित हो सकती हैं, जैसे:

  • फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी
  • रासायनिक पदार्थों का उपयोग करने वाले लोग
  • वेल्डिंग, फर्नीचर और रंग-रोगन से संबंधित कार्यों में लगे लोग

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसी चोटों से बचाव और उनके कारण होने वाले गंभीर नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाना है।

AIIMS Rishikesh eye safety lecture कार्यक्रम का विवरण:

  • दिनांक: रविवार, 24 अगस्त
  • समय: सुबह 10:00 बजे
  • स्थान: एम्स ऋषिकेश, ए ब्लॉक, तीसरी मंजिल, मिनी सभागार

Also Read: AIIMS Rishikesh PET scan: एम्स ऋषिकेश में पीईटी स्कैन की भी सुविधा

कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि व्याख्यान में एम्स ऋषिकेश और आसपास के अस्पतालों तथा मेडिकल कॉलेजों के नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

विशेष आकर्षण: कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को मौके पर ही सुरक्षा चश्मे (Safety Goggles) भी निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *