By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान सात अगस्त से
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान सात अगस्त से
FeaturedhealthNewsUttarakhand

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान सात अगस्त से

Rajesh Pandey
Last updated: August 5, 2023 9:25 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
SHARE

देहरादून। राज्य में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 (IIM- Intensified Mission Indradhanush 5.0) ) अभियान की शुरुआत तीन चरणों में सात से 12 अगस्त, 11 से 16 सितम्बर और नौ से 14 अक्तूबर 2023 को सभी जिलों में की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक रोहित मीना ने मीडिया को यह जानकारी दी।

निदेशक मीना ने बताया,सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में पांच वर्ष की आयु तक के ड्रॉप आउट और लेफ्ट आउट बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को छूटी हुई खुराक दी जानी है। साथ ही, अन्य टीकों के अलावा Measles and Rubella (MR) vaccines, Pneumococcal Conjugate vaccine (PCV) और Inactivated Polio Vaccine (IPV) की 3rd dose के कवरेज में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया, भारत सरकार ने देश में मीजिल्स तथा रूबेला के उन्मूलन पर वर्ष 2023 तक नियंत्रण का संकल्प लिया है। इसके लिए राज्य खसरा और रूबेला युक्त टीकों (MRCV) की दोनों खुराक के लिए 95 फीसदी कवरेज को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

निदेशक के अनुसार, सभी जिलों में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 U-WIN के माध्यम से पंजीकृत कर टीका लगाया जाना है। पूर्व में पायलट जिलों (हरिद्वार एवं पिथौरागढ़) में U-WIN के रूप में डिजिटलीकरण की शुरुआत की जा चुकी है। अन्य जनपदों में U-WIN portal का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए जिलों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिलों के मास्टर प्रशिक्षकों ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर cascade training दी है।

निदेशक मीना ने बताया, जिला स्तर पर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं Head Count Survey कर रहे हैं। इसमें 05 अगस्त, 2023 को अपराह्न डेढ़ बजे तक कुल 807844 बच्चों का सर्वे किया जा चुका है। U-WIN में पांच अगस्त, 2023 के डेढ़ बजे तक कुल 1212 गर्भवती महिलाओं तथा पांच वर्ष की आयु तक के कुल 8924 बच्चों का प्री-रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। प्री-रजिस्ट्रेशन एएनएम, आशा कार्यकर्ता कर रहे हैं।

निदेशक रोहित मीना ने बताया, पंचायती-राज/सूचना एवं संचार विभाग को अपने स्तर से अभियान के संबंध में Broadcasting करना है। विद्यालयी शिक्षा विभाग को स्कूली शिक्षकों और शिक्षा मित्रों के माध्यम से स्कूलों में आईएमआई सत्रों के आयोजन के लिए परिवारों को जागरूक करना है। स्कूलों में प्रातः कालीन प्रार्थना में टीकाकरण के महत्व एवं आगामी मिशन इन्द्रधनुष के बारे में सभी विद्यार्थियों  को जागरूक किया जाए, ताकि वो अपने अभिभावकों एवं आस-पास के लोगों को जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को सेशन साइट तक ले जाने के लिए प्रेरित करें।

You Might Also Like

Lok Sabha Election 2024: डोईवाला में हरीश रावत का रोड शो, कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज
Srinagar Base Hospital Cardio OPD: बेस अस्पताल में आठ अप्रैल (बुधवार) को विशेष कार्डियो ओपीडी
दून मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में खुले मिले खाद्य पदार्थ, संचालक को नोटिस
कैंडिल वाली परी से पिता का वादा
IIT Madras AI for All Free Courses: अब हिंदी में सीखें एआई, लॉन्च किए 6 फ्री ऑनलाइन कोर्स
TAGGED:Director of National Health MissionDirector of National Health Mission Rohit MeenaIntensified Mission Indradhanush 5.0Mission Indradhanush
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article आईफ्लूः अपना इलाज खुद करने से बचें
Next Article उत्तराखंड में प्रयोगशाला सहायकों की बंपर भर्तियां, आवेदन करें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?