हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक के कुल रिक्त 91 पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए कल ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगा।
देखें नोटिफिकेशन- नोटिफिकेशन
आयोग के अनुसार, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा-2023 के अंतर्गत होने वाली भर्तियों के लिए विज्ञापन 14 दिसंबर 2023 को प्रकाशित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 03 जनवरी, 2024 तय की गई है।
अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर 14 दिसंबर 2023 को प्रकाशित होने वाला विस्तृत विज्ञापन देखें।


