मोबाइल में दिख जाएगा आपका आधार कार्ड

Rajesh Pandey

नई दिल्ली। अब आधार कार्ड को हमेशा अपने पास रखने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने एमआधार एप को अपडेट कर दिया है। रजिस्टर्ड मोबाइल पर एप पर समय आधारित ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) जोड़ दिया गया है। इसके जरिये आधार को अपने फोन पर रखा जा सकेगा।

सरकार लगभग हर जगह आधार को अनिवार्य बनाती जा रही है। आधार कार्ड अपने पास हमेशा रखना जरूरी हो गया है, लेकिन मोबाइल पर उपलब्ध होने के बाद आधार को हमेशा पास रखने की जरूरत नहीं रहेगी। एप के बेटा वर्जन में जनसांख्यिकीय डाटा उपलब्ध रहता है। इसमें आधार कार्ड में जो जानकारी होती हैं, वो मोबाइल पर दिख जाती हैं।

अब ओटीपी के डाउनलोड होने का इंतजार नहीं करना होगा। ये मोबाइल पर हमेशा उपलब्ध रहेगी। मीडिया रिपोर्ट में यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडेय का कहना है कि सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल में टीओटीपी को जोड़ा गया है। रेलवे ने भी आठ सितंबर से एम आधार को वैध पहचान पत्र माना है। पांडेय का कहना है कि अभी एमआधार एप एंड्राइड फोन पर उपलब्ध है। ओटीपी को लेकर जो समस्याएं हो रही थीं, वो अब नहीं होंगी। लोगों को एसएमएस के लिए मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर भी नहीं रहना होगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *