योगाचार्य डॉ. एलएन जोशी ने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को कराया योगाभ्यास

Rajesh Pandey
  • ऋषिकेश कोतवाली में करोना वॉरियर्स रक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • लगातार ड्यूटी करने से होने वाली दिक्कतों को य़ोगाभ्यास से दूर किया जा सकता हैः डॉ. जोशी

ऋषिकेश। विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त योगाचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी ने ऋषिकेश कोतवाली में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने लंबे समय तक ड्यूटी पर निरंतर खड़े रहने के कारण शरीर में होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए कुछ योगासनों की जानकारी दी।

डॉ. जोशी उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में योग विभागाध्यक्ष हैं और देश विदेश में योग का प्रचार कर रहे हैं। देश विदेश में बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर और शिष्य हैं, जिनको वर्तमान में ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। गुरुवार को करोना वॉरियर्स रक्षण कार्यक्रम के तहत डॉ.जोशी ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे।

जरूर  पढ़ें- मैं कभी बूढ़ा नहीं होऊंगा

इस मौके पर कोतवाल रितेश शाह, युवा व्यापारी नेता हितेंद्र पंवार और योगाचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। व्यापारी नेता हितेंद्र पवार ने सभी कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वॉरियर्स की वजह से ही पूरा देश सुरक्षित है। रात दिन परिश्रम करके पुलिस समाज की सुरक्षा कर रही है। हमें पुलिस को सहयोग करना चाहिए।

डॉ. जोशी ने कहा पुलिस का कार्य बहुत ही कठिन है। पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगातार कई घंटे खड़े रहते हैं। इस कारण उनको पीठ, एड़ी तथा सिर तथा गर्दन में दर्द की शिकायत रहती है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी ड्यूटी स्थल पर ही कुछ आसान से योगाभ्यास कर सकते हैं, जिनसे स्वस्थ रहा जा सकता है। डॉ.जोशी ने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को कुछ विशेष योगासनों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यदि इनका योग का अभ्यास नियमित रूप से करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे।

कोतवाल रितेश शाह ने भी योगाचार्य डॉ. जोशी के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉ. जोशी भविष्य में इसी प्रकार पुलिस कर्मियों को योग का प्रशिक्षण देते रहेंगे। इस अवसर पर हरीश गावड़ी, प्रकाश चंदोला, जैनेंद्र रमोला, धीरज मखीजा, संजय पंवार, केशव मुल्तानी, राजीव अरोड़ा, रमन सेठी, अनुराग वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *