UKSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: देहरादून, 08 मई, 2026:उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के कुल 120 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन 13 मई 2026 से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 02 जून, 2026 है।
UKSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: अधिक जानकारी के लिए देखेंः पदनाम-पशुधन प्रसार अधिकारी के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन(ADVT.)(Click Here)
महत्वपूर्ण तिथियां
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 08 मई, 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 मई, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 02 जून, 2026
आवेदन पत्र में संशोधन: 05 जून से 07 जून, 2026 तक
लिखित परीक्षा (अनंतिम तिथि): 12 जुलाई, 2026
पदों का विवरण और वेतनमान
कुल 120 पदों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
सीधी भर्ती हेतु: 108 पद
विभागीय कार्मिकों के लिए: 12 पद
वेतनमान: चयनित अभ्यर्थियों को ₹35,400 से ₹1,12,400 (लेवल-06) का वेतनमान दिया जाएगा ।
UKSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: अधिक जानकारी और विस्तृत पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः FRI Dehradun Recruitment 2026: समूह ग के 91 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित




