FRI Dehradun Recruitment 2026:देहरादून, 7 मई , 2026: वन अनुसंधान संस्थान (FRI) देहरादून ने समूह-ग (Group-C) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है । इन पदों के लिए 04 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं ।
देखेंः एफआरआई में भर्ती
प्रमुख तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि: 04 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 03 जून 2026
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (चरण-I): जून 2026 (संभावित)
पदों का विवरण
FRI Dehradun Recruitment 2026:संस्थान कुल 91 पदों पर भर्ती कर रहा है । मुख्य पद इस प्रकार हैं:
बहुकार्य कर्मचारी (MTS): 45 पद (शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास)
तकनीशियन (क्षेत्र/प्रयोगशाला अनुसंधान): 11 पद (12वीं विज्ञान में 60% अंकों के साथ)
तकनीकी सहायक: 04 पद
अवर श्रेणी लिपिक (LDC): 08 पद
वन रक्षक (Forest Guard): 07 पद
अन्य पद: पुस्तकालय सूचना सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-II, भंडारपाल और तकनीशियन (रखरखाव) ।
FRI Dehradun Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें: इच्छुक अभ्यर्थी केवल संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://fri.icfre.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
अधिक जानकारी के लिए देखेंः भर्ती का विज्ञापन हिन्दी में भर्ती का विज्ञापन अंग्रेजी में




