Rath Bhavan Dehradun: एकता का प्रतीक बनेगा ‘राठ भवन’, एक वर्ष में होगा तैयार: डॉ. धन सिंह रावत

Rajesh Pandey

Rath Bhavan Dehradun: देहरादून, 30 अप्रैल 2026: देहरादून : राजधानी के कुआंवाला क्षेत्र में राठ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता को नया आयाम मिलने जा रहा है। राठ जन विकास समिति द्वारा प्रस्तावित ‘राठ भवन’ का भव्य निर्माण किया जाएगा, जो न केवल स्थानीय वास्तुकला की झलक पेश करेगा, बल्कि राठ प्रवासियों की एकता का जीवंत प्रतीक भी बनेगा। यह बात कैबिनेट मंत्री व श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने समिति द्वारा आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

Rath Bhavan Dehradun:डॉ. रावत ने भूमि पूजन को वर्षों पुराने सामूहिक स्वप्न के साकार होने का क्षण बताते हुए कहा कि आगामी एक वर्ष के भीतर भव्य राठ भवन तैयार हो जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस निर्माण कार्य में उनके स्तर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। डॉ. रावत ने समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संगठन थलीसैंण और पाबौ विकासखंड की विभिन्न पट्टियों से जुड़े सैकड़ों परिवारों को एक सूत्र में पिरोने का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

क्षेत्रीय विकास को लेकर मंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:

  • श्रीनगर बाइपास: लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से मां धारी देवी मंदिर तक बाइपास मार्ग का निर्माण होगा।

  • टनल परियोजना: पौड़ी से पाबो और त्रिपालीसैंण के मध्य सुरंग निर्माण पर कार्य किया जाएगा। इससे देहरादून से पाबो की दूरी कम होगी और सफर बेहद सुगम हो जाएगा।

Rath Bhavan Dehradun:धार्मिक पर्यटन पर जोर देते हुए डॉ. रावत ने बताया कि पैठाणी राहु मंदिर, बुँखल कालिंका और बिनसर मंदिर स्थलों के लिए एक सुदृढ़ पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है। मां धारी देवी मंदिर से चौथान होते हुए बिनसर मंदिर तक का यह विकास स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।

25 वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त

  • मेहरबान सिंह गुसाईं (अध्यक्ष) ने कहा कि यह भवन क्षेत्र की लोककला, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का जीवंत केंद्र होगा।

  • पुरुषोत्तम ममगाईं (महासचिव) ने इस अवसर को 25 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद साकार हो रहा ऐतिहासिक क्षण बताया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलानंद घनशाला ने किया। इस दौरान समाजसेवा के विभिन्न आयाम भी देखने को मिले:

  • स्वास्थ्य सेवा: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और राठ नेत्र धाम द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया।

  • रक्तदान: पर्वतीय मानव उत्थान समिति के शिविर में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया।

  • सांस्कृतिक प्रस्तुति: तारकेश्वरी भण्डारी, सरिता भट्ट और रेखा रावत ने लोकसंस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी परिवारों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *