Dehradun School Holiday Heatwave: देहरादून में भीषण गर्मी का कहर,सोमवार (27 अप्रैल)को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Rajesh Pandey

Dehradun School Holiday Heatwave: देहरादून, 26 अप्रैल, 2026ः जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी (Heat Wave) को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

  • अवकाश की तिथि: 27 अप्रैल 2026 (सोमवार)।

  • किन पर लागू होगा: जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी (Private) और सहायता प्राप्त स्कूल।

  • वजह: मौसम विभाग द्वारा जारी ‘सीवियर हीट वेव’ (भीषण लू) की चेतावनी।

Dehradun School Holiday Heatwave: जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में जिले में अत्यधिक तापमान की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग और NDMA के ‘सचेत पोर्टल’ के अनुसार, 27 अप्रैल को भी अत्यंत गर्म दिन रहने की संभावना है। बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव, जैसे— हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Also Read: IMD Heatwave Guidelines 2026: देश के कई हिस्सों में तापमान 44° सेल्सियस तक पहुंचा, आईएमडी ने पूर्वानुमान के साथ जारी की एडवायजरी

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

Dehradun School Holiday Heatwave: सिर्फ स्कूलों की छुट्टी ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग को भी मुस्तैद रहने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को निर्देशित किया है कि सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में हीट वेव से निपटने के लिए ओआरएस (ORS), आवश्यक दवाएं और शीतल पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। विशेषकर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं।

पढ़ें- देहरादून जिला प्रशासन का आदेश

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *