Uttarakhand Board Result 2026 : देहरादून, 25 अप्रैल 2026ः उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने रामनगर स्थित विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में बोर्ड परीक्षओं के परिणाम जारी किए। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल परिणाम 85.11 फीसदी जबकि हाईस्कूल में 92.10 फीसदी रहा है। इस अवसर पर विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने मेधावी छात्रों व उनके अभिभावकों से फोन पर बात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
डॉ. रावत ने इस अवसर पर परिषदीय परीक्षा की प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ फोन पर बातचीत की उन्हें शुभकामनाएं दी।
| विवरण | हाईस्कूल (High School) | इण्टरमीडिएट (Intermediate) |
| कुल पंजीकृत परीक्षार्थी | 1,12,266 | 1,02,986 |
| सम्मिलित परीक्षार्थी | 1,08,983 | 1,00,452 |
| कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी | 1,00,373 | 85,499 |
| कुल उत्तीर्ण प्रतिशत | 92.10% | 85.11% |
| बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत | 88.03% | 81.93% |
| बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत | 96.07% | 88.09% |
| विगत वर्ष (2025) से तुलना | 1.33% की वृद्धि | 1.88% की वृद्धि |
Uttarakhand Board Result 2026 : इस अवसर पर विधायक रामनगर दिवान सिंह बिष्ट, सभापति विद्यालयी शिक्षा परिषद व निदेशक माध्यमिक शिक्षा डाॅ. मुकुुल कुमार सती, सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद विनोद कुमार सेमल्टी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बोर्ड परीक्षा में इन मेधावियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में बागेश्वर जनपद का प्रदर्शन शानदार रहा है। बागेश्वर जनपद ने इंटरमीडिएट में कुल 94.84 फीसदी व हाइस्कूल में 96.98 फीसदी परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उत्तराखण्ड बोर्ड इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026: संयुक्त श्रेष्ठता सूची (Top 3)
| स्थान (Rank) | परीक्षार्थी का नाम | विद्यालय का नाम | प्राप्त अंक (500 में से) | प्रतिशत |
| प्रथम (1st) | गीतिका पंत | सरस्वती शिशु मंदिर इण्टर कॉलेज, बागेश्वर | 490 | 98.00% |
| प्रथम (1st) | सुशीला मेहंदीरत्ता | भंजूराम अमर इण्टर कॉलेज, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) | 490 | 98.00% |
| द्वितीय (2nd) | आर्यन | सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश | 489 | 97.80% |
| तृतीय (3rd) | वंशिका | सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार | 485 | 97.00% |
उत्तराखण्ड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026: संयुक्त श्रेष्ठता सूची (Top 3)
| स्थान (Rank) | परीक्षार्थी का नाम | विद्यालय का नाम | प्राप्त अंक (500 में से) | प्रतिशत |
| प्रथम (1st) | अक्षत गोपाल | एम.पी. हिन्दू इण्टर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) | 491 | 98.20% |
| द्वितीय (2nd) | इशांत कोठारी | एस.वी.एम. इण्टर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) | 490 | 98.00% |
| द्वितीय (2nd) | भूमिका | जी.बी. पंत राजकीय इण्टर कॉलेज, खैरना (नैनीताल) | 490 | 98.00% |
| तृतीय (3rd) | योगेश जोशी | विवेकानंद वी.एम. इण्टर कॉलेज, मण्डलसेरा (बागेश्वर) | 489 | 97.80% |
परीक्षाफल सुधार परीक्षा के भी परिणाम घोषित
Uttarakhand Board Result 2026 : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं व 12 वीं के परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2025 के द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम भी घोषित किए, जिसमें हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल 68.67 रहा। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 382 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया था जिसमें से 239 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष-2025 का परीक्षाफल 66.27 फीसदी रहा। उक्त परीक्षा में कुल 464 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 279 उत्तीर्ण हुए।

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के टाॅपर अक्षत के घर पहुंचे शिक्षा मंत्री, दी बधाई
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के उपरांत शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के टाॅपर अक्षत गोपाल के घर पहुंचे, और उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई व शुभकानाएं दीं। उन्होंने अक्षत के माता-पिता से भी मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की और परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अक्षत की मेहनत, लगन और अनुशासन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक दिवान सिंह बिष्ट ने अक्षत की सफलता पर खुशी व्यक्त की।



