CareereducationFeaturedNewsUttarakhand

डोईवाला ब्लॉक के इस सरकारी स्कूल के छात्र हर साल पास करते हैं छात्रवृत्ति परीक्षा

इस साल पांच बच्चों ने पास की परीक्षा, 12 हजार रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति मिलेगी

डोईवाला। 31 जनवरी, 2025

डोईवाला ब्लॉक का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माजरी ग्रांट के पांच छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय साधन डॉ. शिवानंद नौटियाल एवं श्री देव सुमन छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 उत्तीर्ण की। इन छात्र छात्राओं को कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक प्रत्येक वर्ष 12000 छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस परीक्षा में कक्षा आठ के छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं।

विद्यालय के शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा डोईवाला के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने बताया कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माजरी ग्रांट के विद्यार्थी पिछले आठ वर्ष से लगातार उत्तीर्ण कर रहे हैं। इस वर्ष समीर, वंश कुमार, आदित्य, कार्तिक एवं कुमारी चंद्रकला ने उत्तीर्ण किया है। यह परीक्षा उत्तीर्ण करके छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिवार तथा गांव माजरी ग्रांट का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र सागर ने बताया, जनपद देहरादून के 117 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसमें विकासखंड डोईवाला के 29 बच्चों में से पांच छात्र-छात्राएं माजरी ग्रांट विद्यालय के हैं।

परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के खाते में प्रति वर्ष इस छात्रवृत्ति की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसमें छात्रों को हर साल परीक्षा में 55% से ज्यादा अंक लाने होंगे।

भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना मई 2005 से प्रारंभ की गई थी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है, जिससे कक्षा 8 के बाद विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक लग सके।

इस अवसर समस्त ग्रामवासियों ने विद्यालय और छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button