Blog LiveFeaturedFestivalUttarakhand

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर सीएम ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

देहरादून। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीर जवानों को समर्पित अमृत महोत्सव नए भारत, आत्मनिर्भर भारत का भी संकल्प है। उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। पिछले आठ वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा एक लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में चल रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इससे पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। साथ ही बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
ग्रीष्मकालीन राजधानी में सीएम ने किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने #स्वतंत्रतादिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्रीष्मकालीन राजधानी, भराड़ीसैंण, गैरसैंण विधानसभा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने गैरसैंण नगर के लिए पेयजल योजना का निमार्ण कार्य, औषधीय व संगध पादप संस्थान औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय मेहलचौरी गैरसैंण में कार्यालय व सभागार का निर्माण, कर्णप्रयाग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का सुधारीकरण किए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने आजादी के संग्राम में योगदान देने वाले उत्तराखंड राज्य के सेनानियों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि यह अवसर देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर देने वाले सैन्य और अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों की स्मृति के सम्मुख नतमस्तक होने का है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा आदि उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button