सारथी – एक नई उम्मीद संस्था ने महिलाओं को सम्मानित किया

Rajesh Pandey

देहरादून। सारथी एक नई उम्मीद संस्था के होली मिलन एवं महिला दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अर्चना बागड़ी ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओं की प्रशंसा की।

समारोह का आयोजन एमडीडीए कालोनी, डालनवाला स्थित कम्युनिटी हॉल में किया गया। संस्था की अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने बताया, समारोह में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की झांकी प्रस्तुत की और मनमोहन नृत्य के साथ, फूलों व रंगों की होली खेली।

इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. स्वाति राय, सोनिया शर्मा, शशि नेगी, पूनम, जमाल आरा (बीएलओ), देवेन्द्र कौर (बीएलओ), बिजेश्वरी देवी, सोनी, बलविन्दर कौर, नीलिमा अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रितु अग्रवाल, जयन्ती देवी, प्रगति मिश्रा, दीपा शर्मा, शालिनी ममंगाई आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *