FeaturedUttarakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी का पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद

नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई टिहरी में ’जनसंवाद’ – आपका सुझाव हमारा संकल्प कार्यक्रम में विभिन्न ब्लाकों के 18 ग्राम प्रधानों को मनरेगा, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूहों तथा ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे तौर पर संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
नगर पालिका परिषद हॉल में आयोजित कार्यक्रम में करीब 400 प्रधानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, पंचायत प्रतिनिधि गांवों में आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं, जिसके फलस्वरूप प्रधानों के सुझाव काफी महत्वपूर्ण होते हैं।
उन्होंने चंद्रबदनी एवं कुंजापुरी की धरती को प्रणाम करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा अनुसार तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। केदारनाथ धाम से प्राधनमंत्री ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। राज्य जब 25 वां स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणीय एवं आदर्श राज्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति से आए सुझाव पर कार्य करेगी। देवस्थानम बोर्ड पर जन भावनाओं के अनुरूप फैसला लिया गया। हमारी सरकार जो घोषणा करेगी, उनका शासनादेश भी जारी करेगी। साथ ही, हर घोषणा से पहले उनका वित्तीय आकलन भी किया जाता है।  हम राजनीति में लोकनीति पर कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पीआरडी जवानों,  उपनल कर्मियों , ग्राम प्रधानों , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। उत्तराखंड आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन को भी हमारी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है। सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है।विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। उन्होंने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को देश के साथ ही उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति बताया।
विभिन्न ब्लाकों से आए ग्राम प्रधानों ने मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाने, लोक परंपरा के अनुसार होम स्टे योजना का क्रियान्वयन, बंजर भूमि पर स्वरोजगार के लिए अलग से योजना लाने जैसे विभिन्न सुझावों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी सुझावों को गंभीरता से निर्णय लेने की बात कही।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button