रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। दर्शन करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। कपाट खुलने के बाद गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए श्री केदारनाथ भगवान के दर्शन शुरू हो गए। इस शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। दस हजार से ज्यादा श्रद्धालु इस पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान केदारनाथ धाम भगवान के जयकारों से गूंजने लगा।
बाबा केदार के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140
ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com
फोन: +91 9760097344
Leave a Comment


