दून के नामी शिक्षण संस्थान की मैस से लिए सेंपल, छात्राओं ने की शिकायत

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर देहरादून के विभिन्न इलाकों में खाद्य पदार्थों के नामी आउटलेट और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। आयुक्त ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा की टीम ने मसूरी रोड स्थित एक नामी शिक्षण संस्थान की मैस में छापेमारी की। यहां की छात्राओं ने खाद्य पदार्थों की शिकायत की। टीम ने छात्राओं का भी पक्ष लिया। उपायुक्त गढ़वाल मंडल ने किचन की साफ सफाई एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को मेंटेन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सभी मैस कर्मचारियों को FoSTaC (Food safety training and certification) प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए।

टीम ने शिकायत एवं मिलावट के संदेह के आधार पर संस्थान की मैस से सैंपल एकत्र कर खाद्य विश्लेषणशाला को जांच के लिए भेजे तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व साफ-सफाई नहीं होने पर संस्थान को नोटिस भी जारी किए।

इसके साथ ही, टीम ने हरिद्वार रोड स्थित एक मॉल के फूड कोर्ट में स्थित नामी प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की और उनके किचन में स्वच्छता और खाद्य मानकों की जांच की। टीम ने इन प्रतिष्ठानों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और स्वच्छता के निर्देश दिए। उन्होंने यहां उपयोग किए जा चुके कुकिंग ऑयल में टोटल पोलर कंपाउंड की जांच की तो वह मानकों के अनुरूप पाया गया।

यह अभियान उपायुक्त खाद्य संरक्षा गढ़वाल आर.एस रावत, देहरादून के अभिहित अधिकारी मनीष सयाना के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र रमेश सिंह और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के साथ ही एसआई जगदीश रतूड़ी भी शामिल थे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *