FeaturedUttarakhand

देहरादून व नैनीताल में जल आपूर्ति और स्वच्छता सेवाओं के लिए 125 मिलियन डॉलर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने उत्तराखंड राज्य के देहरादून और नैनीताल शहरों में सुरक्षित और किफायती पेयजल आपूर्ति तथा संपूर्ण शहर में समावेशी स्वच्छता सेवाओं तक पहुंच में सुधार के लिए 125 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग के अपर सचिव रजत कुमार मिश्रा, जबकि एडीबी के इंडिया रेजिडेंट मिशन के कंट्री निदेशक ताकेओ कोनिशी ने एकीकृत उत्तराखंड और लचीली शहरी विकास परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
ऋण समझौते पर हस्ताक्षर के बाद, मिश्रा ने कहा कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में आने वाले पर्यटकों को देखते हुए यह परियोजना तेजी से विस्तारित हो रही राजधानी देहरादून और नैनीताल में शहरी सेवाओं के उन्नयन की आवश्यकता का समाधान करती है।
उन्होंने कहा कि बेहतर जल और स्वच्छता सेवाएं बेहतर स्वच्छता कार्यप्रणालियों को भी बढ़ावा देंगी, जो लोगों को किसी भी तरह की महामारी और संक्रामक रोगों से बचाने में मदद करेंगी।
कोनिशी ने कहा कि यह परियोजना दो नगरों में जलापूर्ति और स्वच्छता सेवा (डब्ल्यूएसएस) में सुधार के लिए एडीबी की पिछली सहायता की पूरक है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले सेवा वितरण को सुनिश्चित करने और इसे लागत प्रभावी बनाने के लिए एक नगरव्यापी स्वच्छता दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
एडीबी के इंडिया रेजिडेंट मिशन के कंट्री निदेशक कोनिशी ने कहा कि उपयोगकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए प्रणाली संचालन और परिसंपत्ति प्रबंधन को आगे बढ़ाने के लिए कम्प्यूटरीकृत रखरखाव और प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया जाएगा।
जल सोखने वाले गड्ढे का पुन: उपयोग और भूजल रिचार्जिंग के लिए उपयोग, लिंग-संवेदनशील और समावेशी डिजाइन सुविधाओं के साथ बस मोबाइल शौचालय, वर्षा जल संचयन और सुगठित अवसंरचना और पूर्व-निर्मित सीवरेज उपचार सुविधाओं जैसे कई नवीन समाधान इस परियोजना में जलवायु संवेदनशीलता को बढ़ाएंगे।
यह परियोजना दक्षिण देहरादून में त्रुटिपूर्ण जल नेटवर्क को बदलने के लिए 136 किलोमीटर जल पाइपलाइन प्रणाली का निर्माण करेगी, ताकि 4,000 शहरी गरीबों और कमजोर समूहों सहित अनुमानित 40,000 लोगों को लाभान्वित करने के लिए एक विश्वसनीय और निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
जल के कुशल उपयोग और खपत बिलिंग का समर्थन करने के लिए लगभग 5,400 घरों में जल के मीटर भी लगाए जाएंगे।
इसके अलावा, इस परियोजना के तहत देहरादून में सीवेज उपचार संयंत्र स्थापित किया जाएगा, जो 256 किलोमीटर के संलग्न भूमिगत सीवर नेटवर्क और 117 किलोमीटर के वर्षा जल निकासी नेटवर्क से समर्थित है, जिससे अनुमानित 138,000 निवासियों को लाभ होगा। इनमें 15,000 शहरी गरीब और कमजोर तबके के लोग शामिल हैं।
देहरादून के कुल 17,410 घरों को इस सीवरेज सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
नैनीताल में उन्नत तकनीक और लाइन सीवर पुनर्वास का उपयोग करते हुए पुराने सीवेज उपचार संयंत्र को एक नए संयंत्र के साथ बदलते हुए यह परियोजना लगभग 154,000 लोगों की संपूर्ण आबादी के लिए लचीली और विश्वसनीय स्वच्छता सेवाएं सुनिश्चित करेगी।
एडीबी अपने तकनीकी सहायता विशेष कोष से 2,50,000 डॉलर की तकनीकी सहायता (टीए) अनुदान और अपने जलवायु परिवर्तन कोष से 7,50,000 डॉलर का एक अन्य अनुदान प्रदान करेगा, ताकि एक संपूर्ण मूल्यांकन करते हुए, विज्ञान-आधारित समर्थन के निर्णय लेते हुए, स्मार्ट जलवायु अनुकूल शहरी नियोजन साधनों और क्षमता निर्माण गतिविधियों को विकसित करने के माध्यम से राज्य के जलवायु-अनुकूल शहरी नियोजन और विकास को और मजबूत किया जा सके।- पीआईबी

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button