FeaturedUttarakhand

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 240 लाभार्थियों को आवास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए 240 ईडब्ल्यूएस लाभार्थियों को आवास के कागजात सौंपे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 लाभार्थियों को आवास प्रदान किए। शेष सभी लाभार्थियों को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण आवास उपलब्ध करा रहा है। आलयम् आवासीय योजना के तहत आमवाला, तरला, सहस्रधारा रोड पर बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिन लाभार्थियों को आवास के कागजात सौंपे, उनमें रश्मि पांडेय, निताशा सैनी, रामबती, संतोष सिंह, इकादशी भट्ट, रेनू, बबीता रावत, सतपाल, शालू, आरती शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद लोगों का अपने घर का सपना पूरा हो रहा है।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को मात्र छह लाख रुपये में आवास मिल रहा है, जिसमें से 1.50 लाख केंद्र एवं एक लाख रुपये राज्य दे रहा है। लाभार्थी को केवल 3.50 लाख रुपये में आवास प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले आवासों के कार्यों में तेजी लाई जाएगी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि आमवाला, तरला, सहस्रधारा रोड में ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 240 आवास बनाए गए हैं, जिनमें 15 ब्लॉक्स एवं 30 पार्किंग बनाई गई हैं।

इस परियोजना के तहत आवासीय ईकाई का सुपर एरिया 505.04 वर्ग फुट एवं आच्छादित 237.56 वर्ग फुट है। नगर निगम द्वारा चिह्नित पात्र अभ्यार्थियों में से लॉटरी द्वारा आंवटियों का चयन किया गया है।

Keywords:- MDDA, Chief Minister Pushkar Singh Dhami, EWS Awaas, Pradhanmantri Aawaas Yojana, Nagar Nagam Dehradun

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button