Uttarakhand Teacher Online Leave Management: उत्तराखंड में शिक्षकों को मिलेगी अब ऑनलाइन छुट्टीः डाॅ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में अब शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के अवकाश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। अब उन्हें छुट्टी के लिए किसी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शीघ्र ही विद्या समीक्षा केन्द्र के डिजिटल प्लेटफार्म पर ऑनलाइन छुट्टी प्रबंधन माॅड्यूल जोड़ा जाएगा, जहां पर शिक्षक व अन्य कार्मिक अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Rajesh Pandey
Uttarakhand primary teacher counseling

Uttarakhand Teacher Online Leave Management: ऑनलाइन अवकाश प्रणाली लागू करने को अधिकारियों को दिए निर्देश

विद्या समीक्षा केन्द्र में जुडे़गा ऑनलाइन छुट्टी प्रबंधन माॅड्यूल

देहरादून, 04 मई 2026ः  उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में अब शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के अवकाश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। अब उन्हें छुट्टी के लिए किसी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही अफसरों की जी हुजूरी करनी होगी। इसके लिए शीघ्र ही विद्या समीक्षा केन्द्र के डिजिटल प्लेटफार्म पर ऑनलाइन छुट्टी प्रबंधन माॅड्यूल जोड़ा जाएगा, जहां पर शिक्षक व अन्य कार्मिक अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ेंःUttarakhand School Revised Timetable 2026: उत्तराखंड में स्कूलों के टाइम टेबल में संशोधन, देखें नई समय सारिणी

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया,

Uttarakhand Teacher Online Leave Management: सरकार ने शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के अवकाश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।

विद्या समीक्षा केन्द्र के ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन माॅडयूल जोड़ा जाएगा। इस माॅड्यूल के माध्यम से शिक्षक एवं अन्य कार्मिक कभी भी और कहीं से भी अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे तथा उनकी अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी।

यह प्रक्रिया पूरी तरह सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध होगी। इससे शिक्षकों को छुट्टी के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि एक क्लिक पर उनकी छुट्टियां मंजूर होंगी।

Uttarakhand Teacher Online Leave Management: नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के अवकाश से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहेंगे, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक असुविधा नहीं होगी। इसके साथ ही,अधिकारियों को भी अवकाश स्वीकृति में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी।

ऑनलाइन माध्यम से शिक्षक अपनी सुविधानुसार आकस्मिक अवकाश, ऐच्छिक अवकाश, अर्जित अवकाश, चिकित्सा अवकाश, मातृत्व अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश ले सकेंगे।

शिक्षकों के ऑनलाइन अवकाश प्रणाली को शीघ्र लागू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विभाग के अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे शिक्षा विभाग पूरी तरह ई-गवर्नेंस आधारित प्रणाली की ओर अग्रसर हो सके।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *