FeaturedPoliticsUttarakhand

त्रिवेंद्र का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, कल होगी नये मुख्यमंत्री के लिए घोषणा

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया। तीन दिन से मुख्यमंत्री पद पर त्रिवेंद्र के बने रहने या उनके इस्तीफा देने की अटकलें चल रही थीं, जिन पर मंगलवार शाम विराम लग गया।
मुख्यमंत्री पद से रावत के इस्तीफे के बाद अब इस सवाल पर चर्चा हो रही है कि अब कौन बनेगा उत्तराखंड का सीएम। देहरादून में बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक है।
उम्मीद है कि कल ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 9 मार्च मंगलवार की शाम करीब सवा चार बजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा।
त्रिवेंद्र रावत का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।
इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से वार्ता में रावत ने कहा कि चार वर्ष से भाजपा ने मुझे सीएम के रूप में सेवा का मौका दिया।
पार्टी ने अब निर्णय लिया है कि सीएम के रूप में सेवा करने का अवसर अब किसी और को दिया जाना चाहिए। इस्तीफा देने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह जानने के लिए आपको दिल्ली जाना पड़ेगा।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button