educationFeaturedUttarakhand

उत्तराखंड में 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का चयन, सीबीएसई से संबद्ध कराए जाएंगे

देहरादून। राज्य में शिक्षा, शिक्षण एवं शैक्षणिक कार्यों के उच्च मानक स्थापित करने के लिए राज्य में हर ब्लाक में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोलने का शासनादेश जारी हो गया। इस तरह राज्य में 190 अटल उत्कृष्ट  विद्यालय होंगे, जिनको सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद) से मान्यता की प्रक्रिया शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित 190 ’अटल उत्कृष्ट विद्यालय’ आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू किए जाएंगे। स्कूलों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भविष्य में उक्त योजना, प्रदेश में शिक्षा, शैक्षणिक कार्यों एवं शिक्षा व्यवस्थाओं को नए उच्च आयाम प्रदान करेगी।
साथ ही, कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत पलायन को रोकने, नवीन रोजगारों के सृजन के लिए सहायक सिद्ध होगी। राज्य सरकार, प्रदेश में शिक्षा के उन्नयन के लिए संकल्पबद्ध है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button