देहरादून के साइबर एक्सपर्ट ने टिक टॉकर फैजल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Rajesh Pandey
  • अंकुर चंद्रकांत ने नेश नल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है
  • वरिष्ठ साइबर फोरेंसिक एक्सपर्ट एवं डाटा रिसर्चर अंकुर चंद्रकांत देहरादून जिले के रहने वाले 
देहरादून। वरिष्ठ साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने टिक टॉकर फैजल सिद्दीकी के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत की कि फैजल ने एक ऐसा वीडियो वायरल किया है, जिससे एसिड अटैक की घटना का बढ़ावा मिलता है। उन्होंने देश में टिकटॉक को बैन करने की मांग भी उठाई। वहीं फैजल सिद्दीकी के एकाउंट पर टिक टॉक ने प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
वरिष्ठ साइबर फोरेंसिक एक्सपर्ट एवं डाटा रिसर्चर अंकुर चंद्रकांत देहरादून जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि फैजल के खिलाफ राष्ट्रीय पोर्टल पर शिकायत की गई। फैजल के टिक टॉक पर 13.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। राष्ट्रीय पोर्टल पर की गई शिकायत का स्नैप शॉट
वायरल वीडियो में वह एक लड़की पर कुछ फेंक रहे हैं, जिसे एसिड बताया जाता है। इसके बाद वीडियो में लड़की का चेहरा झुलसा हुआ दिखाया जाता है। फैजल के इस वीडियो से एसिड अटैक की घटना को बढ़ावा मिलता है।  
साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने फैजल के इस एक्ट को घृणित करार देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों का सख्त विरोध करना चाहिए। उन्होंने फैजल के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा भारत में टिकटॉक को बैन करने की मांग की है। 
उनका कहना कि देश में टिकटॉक को बैन कराने की मांग को लेकर अभियान चलाया जाएगा। चंद्रकांत बताते हैं कि टिकटॉक के रिव्यू 4.8 स्टार से घटकर हुए 1.3 स्टार हो गए हैं। भारत में लोग तेजी से टिकटॉक एप अपने मोबाइल से अनइनस्टॉल कर रहे हैं। 
देशभर में टिकटॉक और फैजल सिद्दीकी के एक्ट का विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर अनैतिक,समाज विरोधी गतिविधियों का विरोध किया जाना आवश्यक है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *