कोविड-19 पर मुख्यमंत्री ने कहा, स्थिति नियंत्रण में, पर बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड के लिए यह अच्छी खबर है कि यहां लगातार पांचवे दिन भी कोरोना संक्रमण का एक भी केस सामने नहीं आया है। अभी तक प्रदेश में 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लगभग सौ घंटे में कोई नया केस सामने नहीं आया है। सात लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। दो- तीन लोगों की ऐसी उम्मीद है कि वो भी ठीक होकर घर चले जाएंगे। इससे हम यह कह सकते हैं स्थिति नियंत्रण में हैं, लेकिन भविष्य की आशंकाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हमें किसी भी हालात में स्थिति को नियंत्रण में रखना हैं। हमें कोई भी सख्त कदम उठाना पड़े तो उठाएंगे। सीएम ने कहा कि मैंने पहले भी कई बार कहा कि प्रशासन को सहयोग करें। स्थिति पर नियंत्रण के लिए सामाजिक कार्य करने वाले लोगों, धर्मगुरुओं के आगे आने की आवश्यकता हैं। लंबे समय तक बहुत सतर्कता, सजगता से रहने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि कई बार इस रोग के लक्षण सामने नहीं आ रहे हैं और कई बार काफी दिन के बाद, एक-एक महीने बाद लक्षण सामने आ रहे हैं। बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। हम मुंह ढंक कर चलें। मास्क को एस बार यूज करन के बाद गर्म पानी से धो सकते हैं।  एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कल सुबह या आज शाम तक भारत सरकार का प्लान सामने आ जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि वे अपने मुंह और नाक ढंक कर चलें। वनभूलपुरा मामले में उन्होंने कहा हमें लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए जो कुछ भी करना होगा, वो हम करेंगे उन्होंने कहा भारत सरकार की कमेटी बनी हुई है कल सुबह तक प्लान सामने आएगा।  

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *