देहरादून जिले में स्कूल की छत का प्लास्तर गिरा, सीईओ-बीईओ को नोटिस

Rajesh Pandey
तहसीलदार को भेजा घायल छात्राओं का हाल जानने उनके घर, बच्चों की पूछी कुशलक्षेम 
सभी खंड विकास तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों की  स्थिति  के संबंध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे 
देहरादून। 09 दिसंबर 2024
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला की छत का प्लास्तर गिरने से कुछ छात्राएं घायल हो गईं। इस घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसीलदार विकासनगर को छात्राओं के घर भेजकर उनका हाल जाना। साथ ही, छात्राओं के अभिभावकों से बात करते हुए हरसंभव सहायता और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा कि स्कूल की मरम्मत क्यों नही की गई? कक्षा कक्ष जर्जर होने की दशा में बच्चों को अन्यत्र स्कूल में कक्षा में शिफ्ट क्यों नहीं किया गया?
उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों के जर्जर भवन, स्कूलों की मरम्मत, जर्जर भवन होने की दशा में अन्यत्र शिफ्ट किए गए बच्चों की संख्या, के संबंध में  प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं  कि इस प्रकार की घोर लापरवाही क्षम्य नहीं  होगी। इस तरह की घटना दोबारा ना हो, इसके लिए सभी स्कूलों का सर्वेक्षण करते  हुए  निर्धारित प्रारूप पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। – जिला सूचना कार्यालय
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *