शिक्षक और परियों की दुनिया

Rajesh Pandey
short stories

एक शिक्षक को क्लास में पढ़ाते समय नींद आ जाती थी। वह बच्चों को क्लास वर्क सौंपकर कुर्सी पर बैठे बैठे खर्राटें भरने लगते। बच्चों ने उनसे पूछ लिया,सर आप तो क्लास में ही सो जाते हैं। शिक्षक ने कहा, बेटा कौन कहता है कि मैं सो जाता हूं। बच्चे बोले- हमने तो आपको सोते हुए देखा है। रोज आप क्लास में सो जाते हो। शिक्षक ने जवाब दिया- बच्चों, आपको ऐसा लगता है कि मैं सो रहा हूं। मैं तो आपके लिए बहुत सारी जानकारियां इकट्ठी करने के लिए परियों की दुनिया में चला जाता हूं। बच्चों ने कहा, ठीक है सर, आप हमारा कितना ख्याल रखते हैं।

गर्मियों में एक दिन में शिक्षक ने क्लास रूम में प्रवेश किया, तो कुछ छात्र बैंच पर सिर रखकर सोते हुए मिले। शिक्षक ने छड़ी उठाई और कहा, यहां पढ़ने आते हो या सोने के लिए। बच्चों ने कहा, सर हम आपको ढूंढने के लिए परियों की दुनिया में गए थे। हमें वहां बहुत सारी परियां मिलीं। हमने उनसे पूछा कि क्या आपने हमारे शिक्षक को देखा है। इस पर उन्होंने कहा, आपके शिक्षक को हम नहीं जानतीं। वो यहां कभी नहीं आए। बच्चों का जवाब सुनने के बाद शिक्षक ने भविष्य में पूरी कोशिश की कि क्लासरूम में झपकियां न लें।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *