By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: कहानीः जाल में फंस गईं बु्द्धिमान मछलियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Inspirational story > improvement yourself > कहानीः जाल में फंस गईं बु्द्धिमान मछलियां
Featuredimprovement yourself

कहानीः जाल में फंस गईं बु्द्धिमान मछलियां

Rajesh Pandey
Last updated: April 30, 2018 9:04 pm
Rajesh Pandey
8 years ago
Share
Short stories
SHARE

एक समय की बात है दो मछुआरे दिनभर मछलियां पकड़ने में व्यस्त रहे। शाम तक दोनों ने बहुत सारी मछलियां पकड़ लीं। बड़ी खुशी खुशी दोनों घर लौटने लगे। उनके घर के रास्ते में बड़ी सी झील थी। घर लौटते समय झील पर नजर पड़ी तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। एक मछुआरे ने दूसरे से कहा, दोस्त आज का दिन तो काफी अच्छा रहा। देखो, इस झील में मछलियां उछलकूद कर रही हैं, लगता है यहां बहुत सारी मछलियां हैं। इतनी दूर नदी पर जाने से ज्यादा अच्छा है कि कल इस झील में जाल फेंका जाए। दिनभर में बहुत सारी मछलियां पकड़ में आ जाएंगी।

झील में रहने वाले मेंढक ने मछुआरों की बातें सुन लीं। एकबुद्धि नाम का यह मेंढक अपने परिवार के साथ झील में रहता था। मेंढक ने तुरंत मछुआरों की बात झील मे रहने वाली मछलियों और अन्य जीवों को बताईं। उसने कहा, हमें जल्द से जल्द यह जगह छोड़कर इसी झील के किसी ओर हिस्से में चले जाना चाहिए। झील में शतबुद्धि और सहस्रबुद्धि नाम की दो मछलियां भी रहती थीं, जिनको सबसे बुद्धिमान माना जाता था। दोनों मछलियों का कहना था कि वो सभी समस्याओं को हल कर सकती हैं। सहस्रबुद्धि तो यह तक दावा करती थी कि किसी भी मुसीबत का सामना करने के लिए उसके पास सौ से ज्यादा समाधान होते हैं। इसलिए उसे किसी भी मुसीबत से घबराने की जरूरत नहीं है।

शतबुद्धि और सहस्रबुद्धि ने मेंढक से कहा, दोस्त हमें मछुआरों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। इंसान कोई भी काम समय पर नहीं करते। दोनों मछुआरे कल आने की बात कह गए हैं, इसलिए कल तो आने से रहे। एक सप्ताह घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सभी मछलियों ने शतबुद्धि और सहस्रबुद्धि की बात पर सहमति जताई। मेंढक ने उनसे कहा, आप लोग जाओ या नहीं, मैं तो अपने परिवार को लेकर यह जगह छोड़ देता हूं। मेंढक की बात सुनकर सभी मछलियां उसका मजाक बनाने लगीं। मछलियां कह रही थीं कि मेंढक तुम बहुत डरपोक हो। हम तो कहीं नहीं जा रहे। वैसे भी हमारे साथ सहस्रबुद्धि और शतबुद्धि हैं, जो हर मुसीबत का सामना आसानी से कर सकती हैं।

मेंढक पर किसी की बात का कोई असर नहीं हुआ और वो अपने परिवार के साथ उसी समय किसी सुरक्षित स्थान की ओर चला गया। दूसरे दिन सुबह होते ही दोनों मछुआरे बड़ा सा जाल लेकर झील पर पहुंचे। दोनों ने पूरी ताकत से मछलियों वाली जगह पर जाल फेंक दिया। थोड़ी ही देर में सहस्रबुद्धि, शतबुद्धि सहित सभी मछलियां जाल में थीं। अन्य मछलियों ने पुकारा, आप दोनों क्या कर रही हो, हमें इस मुसीबत से बचा लो। सहस्रबुद्धि बोली, अब यहां से बचने का कोई उपाय नहीं दिख रहा। यह जाल काफी मोटा है, इसको नहीं काट पाएंगे।

मछुआरों ने पूरी ताकत लगाकर मछलियों से भरा जाल झील से बाहर निकाल लिया। मेंढक अपने परिवार के साथ नजदीक ही किसी पत्थर के नीचे बैठकर यह नजारा देख रहा था। वह अपने परिवार से कह रहा था, समय रहते समस्या का हल निकाल लेना जरूरी होता है। अगर ये कल ही मेरी बात मान लेतीं तो आज मछुआरों के जाल में नहीं होतीं।

You Might Also Like

कोरोना योद्धा: नवजात सुखदीप सिंह ने कोरोना से जीत ली जंग
दुनियाभर में एक अरब लोग मोटापा झेल रहे
देश में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
मिर्च के तीखेपन के लिए जिम्मेदार है यह खास तरह का रसायन
उत्तराखंड को मिले 24 स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स
TAGGED:FishermanMotivational stories in hindinewsliveStory idea
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सूरज और हवा
Next Article खुद की ओर:बुद्ध
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?