उत्तराखंड में होमगार्ड्स के लिए मुख्यमंत्री ने की यह घोषणा

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे जवान राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने रैतिक परेड में जवानों के मोटरबाइक पर साहस, कौशल एवं सन्तुलन के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सभी जवान हमारे सहयोगी हैं और विभिन्न नागरिक सेवाओं में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में ही राज्य में 330 महिला होमगार्ड जवानों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, प्रशिक्षण के बाद जल्द ही संगठन में  योगदान देंगी। अब 300 पुरुष होमगार्ड जवानों की भर्ती की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा, होमगार्ड्स के जवानों को कड़ी धूप, बरसात और कड़कड़ाती ठंड में यातायात एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित करते हुए हमने देखा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की, होमगार्ड्स विभाग में शस्त्र प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के लिए ‘इंडोर फायरिंग रेंज’ प्रेमनगर में उपलब्ध विभागीय भूमि पर बनाया जाएगा।

होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के कम्पनी कार्यालय/ट्रांजिट कैम्प/इमरजेन्सी सर्च एवं रेस्क्यू सेंटर के लिए भवन निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा, सभी होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के लिए पूरे सेवाकाल में छह माह के चिकित्सा अवकाश की भी संस्तुति की गई है। राज्य में प्रथम बार महिला एवं पुरुष होमगार्ड्स को आत्मरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसी वर्ष होमगार्ड विभागीय बैंड ‘‘मस्का बाजा’’ की भी स्थापना की गई जो एक सराहनीय प्रयास है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *