अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएंः मुख्यमंत्री

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ”अपणि सरकार” एवं उन्नति पोर्टल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अपणि सरकार पोर्टल के जरिए अब एक क्लिक पर नौ विभागों की 75 सेवाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से, जिन लोगों ने अपने प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई, उनसे बात भी की और सुझाव भी लिए।

उन्नति पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। शासन स्तर पर मुख्य सचिव एवं विभागीय सचिव तथा जिला स्तर पर जिलाधिकारियों तक डैशबोर्ड बनाया गया है।

आईआरडीटी सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में सीएम ने कहा, सुशासन की दिशा में यह बड़ा प्रयास है। इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सहित कुल 75 सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे। प्रदेशवासियों को वो सेवाएं घर बैठे मिल सकेंगी, जिनके लिए उन्हें ऑफिसों के चक्कर काटने पड़ते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ऑनलाइन सेवाओं के शुरू होने से लोगों को आवश्यक प्रमाण पत्र सुगमता से प्राप्त होंगे। समय और खर्चे की भी बचत होगी। सभी प्रमाणपत्र डिजी लॉकर में एकीकृत एवं संग्रहित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत की एक अलग पहचान बनी है।

मुख्यमंत्री से वर्चुअल बातचीत में कमला राणा ने सुझाव दिया कि जन समस्याओं की त्वरित समाधान और प्रमाण पत्रों के लिए ग्राम सभाओं में कैंप लगाने चाहिए।

टिहरी के प्रणव रावत ने सुझाव दिए कि ऑनलाइन माध्यम से दी जाने वाली सुविधाएं प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचे, इसके लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से पिथौरागढ़ की निशा, हरिद्वार की उपासना सिंह से भी बातचीत की।

मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने कहा कि विभागों में समन्वय के लिए भी ये पोर्टल बहुत कारगर साबित होंगे। उन्नति पोर्टल के माध्यम से सभी विभागों की परियोजना, उसकी निगरानी एवं वर्तमान परियोजना की स्थिति प्राप्त की जा सकती है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *