विश्व हेपेटाइटिस दिवसः एम्स ने बताए बीमारियों से बचे रहने के ये सरल उपाय

Rajesh Pandey

ऋषिकेश। न्यूज लाइव ब्यूरो

विश्व हेपेटाइटिस डे (28 जुलाई)- World Hepatitis Day के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के सीएफएम विभाग ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर (यूपीएचसी) और  रुरल प्राइमरी हेल्थ सेंटर में हेल्थ टॉक के साथ साथ लोगों की हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच की गई। जनजागरूकता कार्यक्रमों में मरीजों के साथ साथ तीमारदारों एवं हेल्थ वर्कर्स ने भी हिस्सा लिया।                                                                                                                                    
एम्स निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह के मार्गदर्शन में यूपीएचसी चंद्रेश्वरनगर एवं शांतिनगर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायवाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वायरल हेपेटाइटिस के प्रकार बताए गए, साथ ही इसके संक्रमण के फैलने के कारण एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।

सीएफएम विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वर्तिका सक्सेना की देखरेख में आयोजित हेल्थ टॉक में सीएफएम विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि हेपेटाइटिस-ए और ई संक्रमित भोजन एवं पानी से फैलता है।

इसके सामान्य लक्षण-
त्वचा एवं आंखों का पीला हो जाना
मूत्र का रंग पीला होना
अत्यधिक थकान एवं खुजली आदि के लक्षण होते हैं।

जबकि इन दोनों बीमारियों के गंभीर लक्षण में कभी कभी लीवर फेलियर भी हो सकता है। 

हेपेटाइटिस ए और ई का संक्रमण ज्यादातर मामलों में स्वयं ही कुछ हफ्तों में ठीक हो जाता है।

उन्होंने बताया कि इसके बचाव के लिए-

स्वच्छ भोजन एवं पानी का सेवन करना चाहिए
हाथों को साफ रखना चाहिए एवं स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।
हेपेटाइटिस ए की रोकथाम के लिए टीकाकरण भी कराया जा सकता है। 

बताया गया कि हेपेटाइटिस बी संक्रमित मां से नवजात शिशु को ग्रसित कर सकता है।

हेपेटाइटिस बी एवं सी असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमिक रक्त एवं रक्त पदार्थ एवं संक्रमित सुई द्वारा हो सकता है। 

डॉ. भदौरिया के अनुसार हेपेटाइटिस बी, सी एवं डी का संक्रमण ज्यादातर मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखता है, जांचें कराने पर ही इसके संक्रमण का पता चलता है। अगर जांच में संक्रमण पाया जाता है तो उसे तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क कर मशविरा लेना चाहिए और समय पर हेपेटाइटिस बी, सी एवं डी का उपचार शुरू करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस- बी की दवा लेने से इस बीमारी के संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है, जबकि हेपेटाइटिस-सी को जड़ से समाप्त करने के लिए तीन से छह महीने तक दवा से समुचित इलाज किया जा सकता है।

बताया गया कि हेपेटाइटिस बी का टीका नवजात शिशुओं, स्वास्थ्यकर्मियों एवं उच्च जोखिम समूहों हाई रिस्क ग्रुप्स को लगाया जाता है।

सुरक्षित रक्त एवं रक्त पदार्थ, सुरक्षित सुई एवं सुरक्षित यौन संबंध से ही इस बीमारी से बचाव हो सकता है।

देश में नेशनल वायरल हेपेटाइटिस प्रोग्राम के तहत सभी जांचें एवं दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। 

विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यकम में डॉक्टर तेजा, डॉ अभिषेक सदाशिवन,  डॉ अनिकेत, डॉ शिखा आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *