गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पुलिस को भी भेजा जाएः सीएम

Rajesh Pandey
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने टिहरी दौरे के दौरान हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज भागीरथीपुरम में कोविड की तैयारियों और विकास योजनाओं की समीक्षा की। निर्देश दिए कि गांव-गांव जाने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस कर्मियों को भी भेजा जाए।
सीएमओ को निर्देश दिए कि जिन चिकित्सकों को अटैच किया गया है, उनको तत्काल उनके मूल स्थानों पर तैनाती की जाए। जिला प्रशासन को कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
जनपद में संचालित कोविड केयर सेंटरों में मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को स्थानीय स्तर से 11 माह की अवधि के लिए नियुक्तियां करने के निर्देश दिए हैं।

Please Read- कोविड प्रभावित बच्चों के लिए केंद्र सरकार की योजना

Contents
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने टिहरी दौरे के दौरान हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज भागीरथीपुरम में कोविड की तैयारियों और विकास योजनाओं की समीक्षा की। निर्देश दिए कि गांव-गांव जाने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस कर्मियों को भी भेजा जाए।सीएमओ को निर्देश दिए कि जिन चिकित्सकों को अटैच किया गया है, उनको तत्काल उनके मूल स्थानों पर तैनाती की जाए। जिला प्रशासन को कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।जनपद में संचालित कोविड केयर सेंटरों में मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को स्थानीय स्तर से 11 माह की अवधि के लिए नियुक्तियां करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड पर कड़ी कार्रवाई से अब स्थितियां सामान्य हो रही हैं। यही समय है जब और अधिक सावधानी बरते जाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट का चेकपोस्ट पर अनिवार्य रूप से अवलोकन किया जाए।मानसून की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी मोटर मार्गों के स्लाइडिंग जोन का चिह्नीकरण कर लिया जाए। मोटर मार्गो के अवरुद्ध होने की स्थिति में 30 मिनट में घटनास्थल पर मानव संसाधन सहित मशीनरी पहुंच जाए।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नरेन्द्रनगर उप जिला चिकित्सालय (कोविड केयर सेंटर) का निरीक्षण किया। फोन पर अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों का हालचाल पूछा। उन्होंने मरीजों से खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में चिकित्सक नियमित देखभाल कर रहे हैं। भोजन, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं।Keywords:- COVID Care Centers in Uttarakhand, Corona Infection, COVID Affected People, COVID affected Families in Uttarakhand, Chief Minister Uttarakhand,
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड पर कड़ी कार्रवाई से अब स्थितियां सामान्य हो रही हैं। यही समय है जब और अधिक सावधानी बरते जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट का चेकपोस्ट पर अनिवार्य रूप से अवलोकन किया जाए।

मानसून की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी मोटर मार्गों के स्लाइडिंग जोन का चिह्नीकरण कर लिया जाए। मोटर मार्गो के अवरुद्ध होने की स्थिति में 30 मिनट में घटनास्थल पर मानव संसाधन सहित मशीनरी पहुंच जाए।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नरेन्द्रनगर उप जिला चिकित्सालय (कोविड केयर सेंटर) का निरीक्षण किया। फोन पर अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों का हालचाल पूछा। उन्होंने मरीजों से खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में चिकित्सक नियमित देखभाल कर रहे हैं। भोजन, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं।
Keywords:- COVID Care Centers in Uttarakhand, Corona Infection, COVID Affected People, COVID affected Families in Uttarakhand, Chief Minister Uttarakhand,
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *