दिव्यांगजनों के लिए सीएम ने कीं कई घोषणाएं

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व दिव्यांग दिवस पर समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह में दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने 32 दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मान पत्र एवं ₹5-5 हजार की धनराशि से सम्मानित किया, इनमें दस उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, 11 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 10 स्वतः रोजगार करने वाले दिव्यांगजनों तथा एक सेवायोजक अधिकारी शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, उनके सेवायोजकों, स्वतः रोजगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों एवं सेवायोजक अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली धनराशि ₹5 हजार से बढ़ाकर ₹8 हजार की जाएगी।

दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक यंत्र/उपकरण के लिए कृत्रिम अंग अनुदान की धनराशि ₹3500 से बढ़ाकर ₹7000 की जाएगी।

वृद्धावस्था पेंशन योजना की तरह ही दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत करते हुए ऐसे समस्त दिव्यांग भी पेंशन के पात्र होंगे, जिनके पुत्र/पौत्र 20 वर्ष से अधिक आयु के हों।

दिव्यांगजनों को परीक्षाओं में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में 05 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ वर्ष 2022-23 में ₹155 करोड़ का प्राविधान किया है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *