वन्य प्राणी सप्ताह ड्राइंग कंपीटिशन में स्मिथ, आर्यन और अनन्या विजेता

Rajesh Pandey

देहरादून। वन्य प्राणी सप्ताह 2023 (एक अक्टूबर से सात अक्टूबर) के अंतर्गत राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज के कर्मचारियों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

विद्यालय के आसपास के क्षेत्र में लोगों को वनों एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। विद्यालय में छात्र-छात्राओं का ड्राइंग कंपीटीशन आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा पांच के स्मिथ ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय तथा कक्षा चार की अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर वन दारोगा स्वरूप सिंह रमोला ने कहा कि वन तथा वन्य जीवों के प्रति जागरूकता के लिए प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है, जिसके अंतर्गत क्षेत्र में जागरूकता रैली, वृक्षारोपण, वन तथा जल स्रोतों की साफ-सफाई और विद्यालयों में ड्राइंग कंपीटीशन इत्यादि विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा, मनुष्य, वन तथा वन्य जीवों के उचित संतुलन से ही एक समृद्ध पारस्थितिकीय तंत्र का निर्माण होता है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी ने कहा कि वन तथा वन्य जीव हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, हमें इनके प्रति स्नेह का भाव रखना चाहिए।

वन्य जीवों को अगर परेशान ना किया जाए तो वो हमें कोई नुकसान नहीं पहुँचाते हैं। इसी तरह शुद्ध वायु के लिए हमें अपने आसपास के वन क्षेत्र को भी बचाए रखना अति आवश्यक है।

इस अवसर पर वन आरक्षी बृजमोहन सिंह नेगी, अवंतिका सेमवाल, कार्यालय कर्मी बलवंत सिंह, प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की सहायक अध्यापिकाएं रुचि सेमवाल, मीना घिल्डियाल, मधुलिका, भोजनमाताएं लक्ष्मी देवी, विमला देवी, नीलिमा थापा तथा समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *