By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: स्वास्थ्य विभाग के आईईसी अधिकारी अनिल सती जनसंपर्क के क्षेत्र में सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > स्वास्थ्य विभाग के आईईसी अधिकारी अनिल सती जनसंपर्क के क्षेत्र में सम्मानित
Featuredhealth

स्वास्थ्य विभाग के आईईसी अधिकारी अनिल सती जनसंपर्क के क्षेत्र में सम्मानित

Rajesh Pandey
Last updated: August 27, 2023 7:25 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
SHARE

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग के सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) अधिकारी अनिल सती को सम्मानित किया। उनको यह सम्मान स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने तथा जनसंपर्क के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। पहली बार प्रेस क्लब ने जनसम्पर्क के क्षेत्र में किसी व्यक्ति को सम्मानित किया है।

प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने कहा, आईईसी अधिकारी अनिल सती ने समय-समय पर मीडिया के साथ संवाद कर स्वास्थ्य विभाग की अनेक योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम किया है। वह पिछले 16 वर्षों से विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनिल सती ने सरकार, स्वास्थ्य विभाग और जनता के बीच सेतु का काम किया है। इन योजनाओं का लाभ सुदूर गांव के लोगों को भी मिल रहा है। उन्होंने अनिल सती के प्रयासों की सराहना की।

प्रेस क्लब महामंत्री विकास गुसाईं ने कहा सभी पत्रकार साथियों को अनिल सती का सहयोग हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कहा सरकार को चाहिए कि सभी सरकारी विभागों में जनसम्पर्क विभाग को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है, ताकि स्वास्थ्य विभाग की तरह सरकार के सभी विभागों की विभन्न योजनाओं की जानकारी समय पर आम जनमानस तक पहुँच सके। उन्होंने प्रेस क्लब को स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर मिलने वाले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर आईईसी अधिकारी अनिल सती ने कहा कि जनसंपर्क का कार्य चुनौतीपूर्ण होता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए मीडियाकर्मियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह केवल मीडिया के साथ समन्वय करते हैं, योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उनका मनोबल बढ़ा है।

गौरतलब है कि पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहले भी दो पुरस्कार मिल चुके हैं। वह अपने कार्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कर रहे हैं। अनिल सती स्वास्थ्य विभाग में आईईसी के अलावा राज्य तपेदिक सेल और उत्तराखंड एडस नियंत्रण कार्यक्रम में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही अनिल सती जनसम्पर्क के क्षेत्र में कार्यशालाएं व जन जागरूकता कार्यक्रम कराते रहते हैं।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष मनीष भट्ट, संप्रेक्षक मनोज जयाड़ा, सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार मंगेश कुमार, पत्रकार रमन जायसवाल, अवधेश नौटियाल, दयाल बिष्ट, सन्दीप नेगी आदि प्रमुख पत्रकार साथी मौजूद थे।

You Might Also Like

तक धिना धिनः वाकई कमाल का था यह भ्रमण
ग्रीन जोन वाले पर्वतीय जिलों में सुबह सात से शाम छह बजे तक खुलेंगी दुकानें
यूपी में चुनावः उत्तराखंड में मसूरी सीट पर सबसे ज्यादा वोटर और राजनीति की बड़ी शख्सियतें
सहायक अभियोजन अधिकारी पदों की परीक्षा का सलेबस देखिए
जब मैं मुख्यमंत्री था, तब भी यह समस्या थी, अब इसको लेकर कल पदयात्रा है
TAGGED:ANIL SATIIEC officer Health DepartmentPublic Relation Society of IndiaUttaranchal Press Club
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article देखें- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का परीक्षा कैलेंडर
Next Article उत्तराखंड के “अपणि सरकार” पोर्टल को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?