सैनिक आश्रितों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के दौरान भोजन राशि में बढ़ोतरी

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस पर गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को सम्मानित करने के साथ ही निबंध एवं कला प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सैनिक आश्रितों को भर्ती पूर्व दिए जाने वाले प्रशिक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था के लिए दी जाने वाली धनराशि ₹80 से बढ़ाकर ₹225 प्रतिदिन की जाएगी। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा सैनिक आश्रितों को 56 दिनों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ पराक्रम और बलिदान की भूमि भी है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में प्रदेश के 255 जवानों ने भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया था। इस युद्ध में प्रदेश के 74 सैनिक विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित हुए थे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के अनुरूप देहरादून में पांचवे धाम सैन्य धाम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह सैन्य धाम आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्र आराधना के एक दिव्य प्रेरणा पुंज के रूप में कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में उनका प्रयास रहता है कि सैन्य परिवारों के लिए विशेष योजनाएं बने, जिससे एक सैनिक को युद्ध में लड़ते समय परिवार की चिंता न हो। प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके परिवार को मिलने वाली सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्ध है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *