योगाचार्य डॉ. एलएन जोशी ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी स्थल पर कराया योगाभ्यास

Rajesh Pandey
ऋषिकेश। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के योग विज्ञान की ओर से श्यामपुर पुलिस चौकी में फ़्रंटलाइन वॉरियर्स पुलिस कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया। विश्वविद्यालय में योग विभागाध्य़क्ष डॉ. एलएन जोशी ने पुलिस कर्मियों को बताया कि किस प्रकार ड्यूटी के समय आसान योगाभ्यास से तमाम रोगों और तनाव से दूर रहा जा सकता है।
प्रसिद्ध योगाचार्य डॉ. जोशी के देश विश्व में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। डॉ. जोशी इन दिनों ऑनलाइन माध्यमों से दुनियाभर में लोगों को योग के महत्व के बारे में प्रशिक्षण दे रहे हैं। इन दिनों डॉ. जोशी उत्तराखंड पुलिस के जवानों को उनकी ड्यूटी के दौरान योग का प्रशिक्षण करा रहे हैं।
डॉ. जोशी ने सोमवार को श्यामपुर पुलिस चौकी में प्रशिक्षण दिया। उनका कहना है कि पुलिस कर्मी रातदिन जनता की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, इस कारण उन्हें कई घंटे खड़े रहना पड़ता है। इस वजह से उनको कमर दर्द, एड़ी में दर्द, वैरीकोज वेन्स, तनाव आदि समस्याओं की आशंकाा रहती है।
उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि उनको ड्यूटी के दौरान ही कार्यस्थल पर यूनिफॉर्म में ही योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जाए। पुलिसकर्मी आसानी से इन योगाभ्यास को कर सकते हैं। योगाभ्यास उनको दर्द और तनाव से मुक्ति देने के साथ साथ इम्युनिटी को भी मज़बूत बनाएगा । यह प्रशिक्षण लगातार 21 जून योग दिवस तक जारी रहेगा।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *