Valley of flower

Rajesh Pandey

Sashi Dewli

शशिदेवली

फूलों की घाटी

कुदरत ने जो बिखेरी है ये वो
चादर है हसीन वादियों में,
खिला है हर रंग-रूप यहाँ
क्या छटा है पाई इन घाटियों ने ।
इस हँसी  जहाँ में जन्नत का
ये नजारा और कहाँ,
भूल कर उस शहर की भीड़ को             valley of flower-2
खुद को खोज लो यहाँ तन्हाइयों में।
खूबसूरती इसकी बेहिसाब
अल्फाजों में भी कहाँ सिमट पायेगी
ये नूर और रंगत का शबाब है
खुशबू  ही तो बिखरायेगी ।
इस मुक्कमल जहाँ में
न मुनासिब है कहीं
ये वो हसीन ख्वाब सा है
जिसे देख जिन्दगी यूँ ही
सँवर जायेगी ।
विरासत है ये पहाड़ की
जिसे संजोए हुए रखना है
फूलों का शहर है इत्र से सजा
जिसे प्यार में डुबोए हुए रखना है ।
पसरा है जो वादियों में
एक नजारा हकीकत कहता
उस कहानी को हसीन सुरों में
सजाये हुए रखना है ।।
  • शशिदेवली, गोपेश्वर चमोली 
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *