By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: शनि खराब हो तो भौतिक सुखों का भी अनुभव नहीं होने देता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > DHARMA > शनि खराब हो तो भौतिक सुखों का भी अनुभव नहीं होने देता
DHARMAFeatured

शनि खराब हो तो भौतिक सुखों का भी अनुभव नहीं होने देता

Rajesh Pandey
Last updated: May 24, 2017 11:09 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE

शनि एक ऐसा ग्रह है जो जापक को सफलता के शीर्ष पर पहुंचाने के साथ ही अगर खराब हो तो जमीन पर ला देता है।
यदि यह ग्रह अधिक खराब हो तो भौतिक सुखों का भी अनुभव नहीं होने देता है। यहां जातक कर्मवादी होता है। संघर्ष और सफलता साथ-साथ चलती है। ऐसे जातक को अंदरुनी चोट लगती है, जैसे यह ऊंचाई से गिरेगा या सड़क पर दुर्घटना होगी तो हड्डी टूटने और खून बहने जैसी स्थिति नहीं बनाएगा। लेकिन अंदरुनी चोट लगेगी, जो कई दिनों तक जातक को दर्द देगी, जैसे मोच आ जाना, पैर में पट्टा लगना, मसल्स क्रेक हो जाना आदि। शनि प्रधान व्यक्ति शून्य से शुरुआत करता है और अत्यधिक संघर्ष के बाद उस तक पहुंचता है। इस व्यक्ति के पास सबकुछ हो सकता है, जैसे संपूर्ण परिवार, माता-पिता, पत्नी, बेटे-बेटी जो लोगों को दिखाई देते हैं, पर वास्तव में वह अंदर से बहुत ही अकेला होता है, क्योंकि शनि छल-कपटी रिश्तों को सामने ला-लाकर उसे आत्मज्ञानी एवं एकांतवासी बनाते हुए संसार का ज्ञान कराते हुए सन्मार्ग पर ईश्वर की ओर ले जाता है।
शनि प्रधान व्यक्ति को देखा गया है कि वह संन्यासियों की तरह जीवन जीना प्रारंभ कर देता है या तो वह विवाह पश्चात परिवार छोड़ देता है या विवाहपूर्व ही संन्यासी हो जाता है और कुछ जातक घर में ही सबके बीच अकेले हो जाते हैं। शनि न्यायकारक ग्रह है अत न्याय के लिए लड़ने वाले लोगों में शनि जागा हुआ होता है।

ऐसे जातक का भाग्य उदय 35 वर्ष की उम्र में होता है। ऐसे जातक को बचपन में पैर में चोट लगना, लचककर चलना या कोई कमी की संभावना रहती है। शनि यदि कुंडली में शुभ है तो जातक 35 वर्ष से दौलत-शोहरत प्राप्त करता है और यह सब कुछ उसकी मेहनत से ही प्राप्त होता है। ऐसे जातक का कोई गॉडफादर नहीं होता है। ये या तो बोलते नहीं और बोलते हैं तो कटु सत्य बोलते हैं। फिर चाहे किसी को मधुर लगे या कड़वा।

शनि पर्दा डालता नहीं पर्दा उठाता है अर्थात जातक की बुराइयों को प्रकट करता है। शनि को दोमुंहे लोग बिलकुल पसंद नहीं है। जो लोग स्त्री, दिव्यांगों, लाचार और मजबूर लोगों के साथ अन्याय करते हैं, वे शनि के कोपभाजन होते हैं। इतिहास में जो लोग अमर हो जाते हैं, उनमें शनि का योगदान बहुत होता है। शनि सत्य को शक्ति देता है और अपराधी की शक्ति क्षीण करता है। अत सदैव सन्मार्ग पर चलने वाले, धर्म का पालन करने वाले जातकों पर शनि की कृपा बनी रहती है।

हनुमानजी का स्मरण करें
परंपरागत रूप से हनुमान जी को बल, बुद्धि, विद्या, शौर्य और निर्भयता का प्रतीक माना जाता है। संकटकाल में हनुमानजी का ही स्मरण किया जाता है। वह संकटमोचन कहलाते हैं।
बजरंगबली ने शनि महाराज को कष्टों से मुक्त कराया था, उनकी रक्षा की थी इसलिए शनि देवता ने यह वचन दिया था हनुमानजी की उपासना करने वालों को वे कभी कष्ट नहीं देंगे। बल्कि कष्टों को दूर कर उनकी रक्षा करेंगे।
शनि या साढ़ेसाती की वजह से होने वाले कष्टों के निवारण हेतु हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए। बजरंगबली की पूजा से शनि का प्रकोप शांत होता है। सूर्य व मंगल के साथ शनि की शत्रुता व योगों के कारण उत्पन्न कष्ट भी दूर हो जाते हैं। इसलिए कहते हैं कि शनि की साढ़ेसाती सताए तो बजरंगबली को बुलाएं।

You Might Also Like

सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए हल्द्वानी में बनेगा छात्रावास
सिलक्यारा टनल हादसे के श्रमिक को एम्स में मिला नया जीवन
सन गांव पश्चिम में मां सुरकंडा की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
वाणिज्यिक ट्रकों के चालकों के लिए ड्राइविंग के घंटे तय होंः गडकरी
केंद्रीय योजनाओं के मानकों में फ्लोटिंग पॉपुलेशन को भी शामिल किया जाए : सीएम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article ’ॐ’ के जाप से दूर होती है परेशानी
Next Article सुख समृद्धि और यश मिलेगा सूर्य अराधना से
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?