Uttarakhand PCS: कम कर दी गई इन पदों की संख्या

Rajesh Pandey

हरिद्वार। न्यूज लाइव

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, 2024 यानी PCS Exam के पदों की संख्या में कटौती की गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बुधवार को इस संबंध में शुद्धिपत्र जारी किया है।

आयोग के अनुसार, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, 2024 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में रिक्त 189 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए 14 मार्च 2024 विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक के 17 पद विज्ञापित किए गए थे। शासन ने संशोधित अधियाचन में पुलिस उपाधीक्षक के सात पदों को पृथक कर दिया है। अब पुलिस उपाधीक्षक के दस पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया होगी।

अब शेष कुल 182 विज्ञापित रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन हेतु परीक्षा होगी। पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन, दिनांक 14 मार्च 2024 की शेष समस्त शर्तें यथावत रहेंगी।

अधिक जानकारी के लिए देखें- शुद्धि पत्र

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *