रुद्रप्रयाग के कोठगी में नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास

Rajesh Pandey

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग स्थित कोठगी में ₹20 करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुँचे छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज के बनने से बच्चों को नर्सिंग की पढ़ाई में लाभ मिलेगा। अधिकारियों को निर्धारित समय के अन्दर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में तेजी से काम हो रहे हैं। केदारनाथ धाम में तेज़ी से पुननिर्माण कार्य चल रहा है। यात्रा को और सुगम बनाने के लिए केदारनाथ रोपवे का निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में 45 लाख से अधिक रजिस्टर्ड श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। यात्रा को सुगमता से संचालित करना एक बड़ी चुनौती थी, किंतु जिला प्रशासन एवं सभी जन प्रतिनिधियों के सहयोग से यात्रा का सफल संचालन किया गया।

उन्होंने कहा, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जा रही है। सात हजार पदों पर जल्द ही लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी विचार साझा किए। कार्यक्रम में विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *