By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Uttarakhand: सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाए सूचना विभागः अभिनव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > Uttarakhand: सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाए सूचना विभागः अभिनव
FeaturedUttarakhand

Uttarakhand: सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाए सूचना विभागः अभिनव

Rajesh Pandey
Last updated: June 8, 2022 6:45 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE
देहरादून। विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश दिए।
विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने कहा, समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले। इसके लिए प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के अलावा अन्य माध्यमों से भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए।
उन्होंने कहा कि सूचनाओं के आदान-प्रदान में आधुनिक तकनीक एवं बेहतर लोक सम्पर्क के लिए जिला सूचना अधिकारियों एवं सूचना अधिकारियों के विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। सरकार की योजनाओं के व्यापक-प्रचार प्रसार के लिए सभी विभागों से समन्वय बनाए रखें।
विशेष प्रमुख सचिव ने कहा कि #CharDhamYatra के दृष्टिगत सरकार की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं का भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।
महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विभाग सरकार की योजनाओं एवं राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारियां विभिन्न माध्यमों से प्रसारित कर रहा है। प्रमुख योजनाओं का आम जन को लाभ मिले, इसके लिए लघु फिल्में भी बनाई गई हैं। बैठक में संयुक्त निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, केएस चौहान, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिए कारगर प्रयास करे पुलिसः सीएम
कहानीः तुम सभी को खुश नहीं कर सकते
सीएम के शपथग्रहण में नहीं जाने की यह वजह बताई हरीश रावत ने
मुख्यमंत्री से मिलकर तीर्थ पुरोहितों ने आंदोलन स्थगित किया
तक धिनाधिनः क्या फिर से पीने लायक हो जाएगा सुसुवा का पानी
TAGGED:UttarakhandUttarakhand Information Department
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड जेई की मुख्य परीक्षा की सभी Answer Key जारी
Next Article Uttarakhand:देहरादून के भोगपुर क्षेत्र में क्यों गहरा रहा है पानी का संकट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?