मुख्यमंत्री से मिलकर तीर्थ पुरोहितों ने आंदोलन स्थगित किया

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का काम मंदिरों में अवस्थापना विकास को सुदृढ़ बनाना है। चारधाम यात्रा जल्द शुरू हो, इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम से जुड़े लोगों के हक-हकूक को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

देवस्थानम बोर्ड के तहत बनाई उच्च स्तरीय समिति चारधाम से जुड़े तीर्थ पुरोहित की बात सुनकर सरकार के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

कमेटी में चारों धामों से दो-दो तीर्थ पुरोहितों को भी शामिल किया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट के बाद सरकार को निर्णय लेना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित में जो होगा, वह कार्य किया जाएगा।

बैठक के बाद गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं चारधाम महापंचायत समिति के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो हाई पावर कमेटी बनाई है, उसमें आठ लोगों को मेंबर बनाया जाएगा, जो रिपोर्ट होगी, उसके आधार पर आगे उचित समाधान निकाला जाएगा।

चारधाम महापंचायत समिति ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि हमारा जो भी धरना प्रदर्शन एवं आन्दोलन है, हम इसे स्थगित करते हैं। 30 अक्टूबर 2021 तक हमें इसे स्थगित रखेंगे।

चारधाम महापंचायत सदस्य उमेश सती ने कहा कि मुख्यमंत्री से आज सकारात्मक बातचीत हुई है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बातचीत से जल्द से जल्द उचित निष्कर्ष तक पहुंचेंगे।

चारों धामों के लोगों ने निर्णय लिया है कि 30 अक्टूबर 2021 तक आन्दोलन स्थगित रखेंगे। उसके बाद जैसा आउटकम सरकार की तरफ से आएगा, आगे के बारे में उसके बाद तय करेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय, गणेश जोशी, सचिव शैलेश बगोली, सीईओ देवस्थानम् बोर्ड रविनाथ रमन, सचिव एचसी सेमवाल, एसीईओ देवस्थानम् बोर्ड बीडी सिंह, चार धाम तीर्थ पुरोहितों एवं हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के प्रतिनिधियों में कृष्णकांत कोटियाल(अध्यक्ष) चार धाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति, हरीश डिमरी(महामंत्री), लक्ष्मी नारायण जुगराण (कोषाध्यक्ष), सुरेश सेमवाल (सहसचिव), दुर्गा प्रसाद भट्ट (सदस्य), चन्द्रबदनी मंदिर, विनोद शुक्ला (उपाध्यक्ष), सुरेश उनियाल (मंत्री) यमुनोत्री मंदिर समिति, संजीव सेमवाल (पूर्व अध्यक्ष) गंगोत्री मंदिर समिति, आचार्य नरेशनान्द, तीर्थ पुरोहित मीडिया प्रभारी, दीपक सेमवाल (सचिव) गंगोत्री मंदिर समिति आदि उपस्थित रहे।

Key words:- CM Uttarakhand, Uttarakhand CM, Dev Sthanamboard, Uttarakhand Chardaham Yatra

Contents
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का काम मंदिरों में अवस्थापना विकास को सुदृढ़ बनाना है। चारधाम यात्रा जल्द शुरू हो, इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम से जुड़े लोगों के हक-हकूक को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।देवस्थानम बोर्ड के तहत बनाई उच्च स्तरीय समिति चारधाम से जुड़े तीर्थ पुरोहित की बात सुनकर सरकार के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।कमेटी में चारों धामों से दो-दो तीर्थ पुरोहितों को भी शामिल किया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट के बाद सरकार को निर्णय लेना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित में जो होगा, वह कार्य किया जाएगा।बैठक के बाद गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं चारधाम महापंचायत समिति के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो हाई पावर कमेटी बनाई है, उसमें आठ लोगों को मेंबर बनाया जाएगा, जो रिपोर्ट होगी, उसके आधार पर आगे उचित समाधान निकाला जाएगा।चारधाम महापंचायत समिति ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि हमारा जो भी धरना प्रदर्शन एवं आन्दोलन है, हम इसे स्थगित करते हैं। 30 अक्टूबर 2021 तक हमें इसे स्थगित रखेंगे।चारधाम महापंचायत सदस्य उमेश सती ने कहा कि मुख्यमंत्री से आज सकारात्मक बातचीत हुई है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बातचीत से जल्द से जल्द उचित निष्कर्ष तक पहुंचेंगे।चारों धामों के लोगों ने निर्णय लिया है कि 30 अक्टूबर 2021 तक आन्दोलन स्थगित रखेंगे। उसके बाद जैसा आउटकम सरकार की तरफ से आएगा, आगे के बारे में उसके बाद तय करेंगे।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय, गणेश जोशी, सचिव शैलेश बगोली, सीईओ देवस्थानम् बोर्ड रविनाथ रमन, सचिव एचसी सेमवाल, एसीईओ देवस्थानम् बोर्ड बीडी सिंह, चार धाम तीर्थ पुरोहितों एवं हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के प्रतिनिधियों में कृष्णकांत कोटियाल(अध्यक्ष) चार धाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति, हरीश डिमरी(महामंत्री), लक्ष्मी नारायण जुगराण (कोषाध्यक्ष), सुरेश सेमवाल (सहसचिव), दुर्गा प्रसाद भट्ट (सदस्य), चन्द्रबदनी मंदिर, विनोद शुक्ला (उपाध्यक्ष), सुरेश उनियाल (मंत्री) यमुनोत्री मंदिर समिति, संजीव सेमवाल (पूर्व अध्यक्ष) गंगोत्री मंदिर समिति, आचार्य नरेशनान्द, तीर्थ पुरोहित मीडिया प्रभारी, दीपक सेमवाल (सचिव) गंगोत्री मंदिर समिति आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *